Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother of five children sets herself on fire by pouring diesel, people save her life

Sirsa News: पांच बच्चों की मां ने डीजल डाल लगाई अपने को आग, लोगों ने बचाई जान

Sat, 24 Aug 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mother of five children sets herself on fire by pouring diesel, people save her life
सिरसा। डबवाली रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिला ने डीजल डालकर अपने आप को आग लगा ली। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने महिला पर पानी डालकर आग को बुझाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम चार बजे के करीब डबवाली रोड पर सांई बाबा मंदिर के सामने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिला क्रांति देवी ने खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद महिला डबवाली रोड पर बीच सड़क में आ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों और रेहड़ी संचालकों ने जब महिला को जलते देखा तो पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 और एंबुलेंस पर भी कॉल की। एंबुलेंस मौका स्थल पर न पहुंचने पर महिला क्रांति को निजी वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। नागरिक अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गर्दन के ऊपरी हिस्से को छोड़कर बाकी सारा जला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार बच्चों को लेकर पति हाथी गया था यूपी
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पड़ोसी महिला ने बताया कि क्रांति अनाज मंडी में मजदूरी करती है। महिला के पांच बच्चे हैं। क्रांति का पति हाथी किसी काम से चार बच्चों के साथ 10 दिनों से यूपी गया हुआ है। जिसको लेकर महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने अंदेशा जताया कि उसी विवाद में क्रांति ने अपने आप को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed