फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother and Daughter committed Suicide in Haryana

दामाद की अय्याशी: पहले सास ने दी जान, फिर गर्भवती पत्नी ने भी मौत को लगाया गले, हरियाणा की चौंकाने वाली घटना

Wed, 25 Jun 2025 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी डबवाली
संवाद न्यूज एजेंसी डबवाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

दामाद की अय्याशी से तंग आकर पहले सास ने सुसाइड कर लिया और फिर बेटी ने जब मां को मरा हुआ देखा तो उसने भी सुसाइड कर लिया। यह मामला हरियाणा के सिरसा जिले से सामने आया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Mother and Daughter committed Suicide in Haryana
मां और बेटी ने किया सुसाइड - फोटो : istock

विस्तार

शहर के वॉर्ड नंबर-6 स्थित इंदिरा नगर में बुधवार को दामाद से परेशान होकर सास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां राजविंदर कौर की मौत के बाद तीन माह की गर्भवती बेटी अमृतपाल कौर ने भी कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


राजविंदर कौर के पति रणजीत सिंह का कहना है कि उनके दामाद यादविंदर सिंह के किसी युवती के साथ अवैध संबंध है। वह उनकी बेटी को तलाक देना चाहता था।
जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर निवासी रणजीत सिंह टेलर हैं। घर से कुछ दूरी पर उनकी दुकान है। करीब आठ महीने पहले उनकी बेटी अमृतपाल कौर की शादी बठिंडा निवासी यादविंदर सिंह से हुई थी। रणजीत सिंह का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके पास दामाद यादविंदर का फोन आया। उसने बताया कि अमृतपाल और राजविंदर कौन ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने दुकान बंद की और घर चला गया। घर पहुंचकर उसने देखा कि घर का गेट अंदर से बंद था। उसने गेट खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह खिड़की तोड़कर घर के अंदर गया। जब वह कमरे में गया तो राजविंदर कौर जमीन पर मृत पड़ी मिली और फंदे पर अमृतपाल का शव लटका मिला। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को मायके छोड़कर गया था पति 

रणजीत ने बताया कि अमृतपाल की शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि दामाद यादविंदर किसी अन्य महिला के साथ संबंध में हैं। यह जानने के बाद भी अमृतपाल ससुराल में ही रह रही थी। सोमवार को ही यादविंद्र उसे मायके छोड़कर गया था। पिता रणजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी अमृतपाल कौर तीन माह की गर्भवती थी। पति यादविंदर उसे बार-बार तलाक देने की बात कह रहा था, जबकि अमृतपाल तलाक नहीं देना चाहती थी।

गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था यादविंदर

रणजीत ने बताया कि अमृतपाल बीए तक पढ़ी थी। उसकी शादी में पूरे 25 लाख रुपये खर्च किए थे, शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। फिर भी सोमवार शाम को यादविंदर अमृतपाल को मायके छोड़ गया। घर जाने के बाद उसने अमृतपाल को फोन किया कि तलाक लेना है। वह कह रहा था कि उसकी कॉलेज की एक गर्लफ्रेंड है, वह उसे लेकर आएगा। इसके बारे में रणजीत ने पहले राजविंदर से पूछा, फिर बेटी से बात की। तब अमृतपाल ने अपने पति के राज के बारे में बताया था।


इकलौती संतान थी अमृतपाल कौर

चाचा गुरदीप सिंह कहना है कि आत्महत्या करने से पहले यादविंदर की अमृतपाल से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद यादविंदर ने रणजीत को फोन कर बताया कि अमृतपाल और उसकी मां ने फंदा लगा लिया है। इस सूचना के बाद रणजीत घर पहुंचा था। गुरदीप का कहना है कि अमृतपाल इकलौती संतान थी। उसके मरने के साथ ही रणजीत का पूरा परिवार खत्म हो गया।

बयान दर्ज करने के बाद होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

डबवाली शहर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शव जमीन पर और दूसरा फंदे पर लटका हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला राजविंदर कौर ने पहले फंदा लगाया है। इसके बाद उनकी बेटी अमृतपाल कौर ने फंदा लगाया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मामूली कहासुनी का भयानक अंजाम: चाकू से गोदकर कर दी युवक की हत्या, देखें Video

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed