{"_id":"68939e56e62020f3b8031ba6","slug":"mother-and-child-died-during-delivery-doctors-accused-of-negligence-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142078-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मां और बच्चे की डिलीवरी के दौरान मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मां और बच्चे की डिलीवरी के दौरान मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
जिला नगारिक अस्पताल में मृतक अन्नु के परिजन पोस्टमार्टम केंद्र के बाहर बैठ इंतजार करते हुए
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार रात को डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय अन्नु व उसके बच्चे की मौत हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। रात को परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा किया।
वहीं, बुधवार को मृतका अन्नु के परिजनों के आरोपों पर संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन चिकित्सकों के बनाए बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
यह था मामला
मृतका अनु पत्नी मंगल सिंह सिरसा के रानियां रोड स्थित झंडी वाली गली की रहने वाली थी। परिजन डिलीवरी के लिए अन्नु को नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे। चिकित्सकों ने अन्नु की गंभीर हालात के देखते हुए भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान अन्नु की तबीयत बिगड़ती चली गई। डिलीवरी के दौरान अन्नु व उसके बच्चे की मौत हो गई। डयूटी पर मौजूद चिकित्सक के अनुसार अन्नु को हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक आया है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि अन्नु पूरी तरह से स्वस्थ थी। अन्नु को चिकित्सकों से घूमने के लिए कहा था, ताकि उसकी डिलीवरी जल्दी और आराम से हो जाए। परिसर की लॉबी में घूमते हुए अन्नु को दर्द शुरु हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अन्नु की डिलीवरी के दौरान चिकित्सकों व स्टाफ ने पेट पर अत्याधिक दबाव दिया था। इस कारण अन्नु व उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई
मृतका के भाई रोशन ने बताया कि अन्नु की मौत डिलीवरी के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हुई है। इसके लिए बुधवार को नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। हमें उम्मीद है इस मामले में मेरी बहन को इंसाफ मिलेगा। परिजनों के अनुसार अन्नु के पहले भी एक चार वर्षीय बेटी है। मृतका अन्नु का पति मेहनत मजदूरी करके घर का गुजारा चलाता है। अन्नु का मायका फतेहाबाद पतली डाबर है।
-- -- -- -- -- -- -- -नागरिक अस्पताल में बोर्ड में तीन चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम किया है। टीम में वह स्वयं, डॉ. हरप्रीत और डॉ. बबीता शामिल रही हैं। पोस्टमार्टम के दौरान सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का अस ली कारण सामने आ पाएगा। -- - डॉ. आरके दहिया, चिकित्सक नागरिक अस्पताल, सिरसा।