फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mortgaged the house, sold animals for Rs 36 lakh, did not get a job or returned the money, receiving threats from above

Sirsa News: घर गिरवी रख, पशु बेच दिए 36 लाख, नौकरी मिली न रुपये लौटाए, ऊपर से मिल रही धमकी

Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mortgaged the house, sold animals for Rs 36 lakh, did not get a job or returned the money, receiving threats from above
सिरसा। गांव नेजाडेला खुर्द के दो भाइयों से रेलवे में टीसी लगाने के नाम 36 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दोनों बेटों को नौकरी लगाने के लिए पिता ने घर को गिरवी रख और पशुओं को बेचकर इस राशि का इंतजाम किया था। ठग गिरोह ने दोनों युवकों को टिकट कलेक्टर टीसी की फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बकायदा ट्रेनिंग कराई।
विज्ञापन


10 जुलाई 2022 को जब वे पठानकोट एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे थे तो चेकिंग स्टाफ ने दोनों भाइयों से पूछताछ कर उनके कागजात जांचे। इसके बाद दोनों को ठगी का अहसास हुआ। पैसे मांगने पर ठग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िों के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फतेहाबाद के भूना निवासी राज कुमार, भिवानी के सेक्टर 23 निवासी राहुल आर्य, दयाकृष्ण और दिल्ली निवासी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव नेजाडेला खुर्द निवासी अनमोल कुमार पुत्र जयचंद ने बताया कि वह और उसका भाई अनुसंधा नौकरी की तलाश में थे। फतेहाबाद के गांव भूना निवासी राजकुमार पुत्र लेखराम को वे पारिवारिक तौर पर जानते हैं। फरवरी 2022 में राजकुमार सिरसा आया था और दोनों भाई उसके साथ लंच करने के लिए सिरसा के निजी होटल में गए। इस दौरान राजकुमार ने बताया कि उसका दोस्त राहुल आर्य भिवानी का रहने वाला है और फिलहाल पंजाब के मोहाली में रहता है। राहुल पैसे लेकर रेलवे में नौकरियां लगवाता है। राजकुमार के कहने के बाद दोनों भाइयों ने अपने परिजनों से बातचीत की। फरवरी 2022 के आखिरी सप्ताह में राजकुमार ने राहुल को सिरसा बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा के निजी होटल में दोनों भाइयों को रेलवे विभाग में ग्रुप सी के पद पर टीसी लगवाने का कुल खर्च 36 लाख रुपये आएगा। राहुल के झांसे में आकर उन्होंने करीब 16 लाख रुपये उसे दे दिए। उसके बाद उन दोनों को बड़ौदा हाउस दिल्ली बुलाया। जहां पर उनके कागजात लेकर फार्म भरे और उनका मेडिकल करवाया गया। 10 मार्च को दोनों भाईयों को रेलवे विभाग के टीसी के पद के ज्वाइनिंग लेटर दे दिए गए। इसके बाद उनसे 14 लाख रुपये और ले लिए गए। आरोप है कि बाकी के 6 लाख रुपये उनसे आईकार्ड बन जाने के बाद ले लिए गए।
पठानकोट एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान पता चला ठगी का
अनमोल ने बताया कि दोनों भाइयों को तीन माह की टीसी पद की ट्रेनिंग भी करवाई गई। 10 जुलाई 2022 को पठानकोट एक्सप्रेस में जब वे ड्य्टू पर थे तो चेकिंग स्टाफ ने दोनों भाइयों से पूछताछ की कर उनके कागजात जांचे तो ठगी का खुलासा हुआ। अनमोल ने बताया कि जब उन्होंने राहुल व राजकुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा एक पेपर होना बाकी है। जिससे तुम्हारे स्थाई रूप से टीसी के आईकार्ड जारी हो जाएंगे और रेलवे विभाग में तुम्हारा रिकॉर्ड भी अपडेट हो जाएगा।
फर्जी तरीके से करवाए ऑनलाइन पेपर
अनमोल ने बताया कि पठानकोट एक्सप्रेस मामले के बाद राहुल आर्य ने उन दोनों को ईमेल से लिंक भेजकर ऑनलाइन पेपर करवाया। 15 दिन बाद फर्जी तरीके से बनाए गए ज्वाइनिंग लेटर व अन्य दस्तावेज उन्हें भेजे। इन दस्तावेजों के आधार पर 2 अगस्त 2022 से 5 अगस्त 2022 के बीच दस्तावेजों सहित रिपोर्ट करने के लिए धनबाद डिविजन रेलवे विभाग बुलाया गया। इसी बीच दोबारा मेल भेज दी गई और उन्हें जाने से रोक दिया गया। इसी प्रकार कई मेल आई और बार बार ज्वाइनिंग का स्थान बदला गया। जब उन्होंने मेल संबंधी छानबीन की तो उन्हें सच्चाई का पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। चारों लोगों ने मिलकर उनके साथ 36 लाख रुपये की ठगी की है।

जान से मारने की धमकी दी तो करवाया मामला दर्ज

अनमोल ने बताया कि जब दोनों भाइयों ने राहुल व राजकुमार से संपर्क किया तो दोनों टालमटोल करते रहे। दोनों ने यह भी धमकी दी कि अगर हमारे खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश की तो तुम दोनों भाइयों को झूठे केस में फंसा देंगे और जान से मार देंगे। जिसके बाद उन्होंने चारों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed