{"_id":"6942f86e8dd9d5bd960b67d1","slug":"morning-fog-visibility-five-meters-haryana-express-delayed-by-six-hours-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149660-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सुबह छाई रही धुंध, दृश्यता पांच मीटर, हरियाणा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सुबह छाई रही धुंध, दृश्यता पांच मीटर, हरियाणा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चली
विज्ञापन
सिरसा। जिले में बुधवार को अलसुबह धुंध के छाने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण वाहनों सहित ट्रेनें व बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची हैं। जिले में अलसुबह मौसम में धुंध के छाने से दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। अलसुबह धुंध के चलते हरियाणा एक्सप्रेस भी छह घंटा देरी से चली है।
इसके सिरसा से चलने का समय सुबह 2:50 बजे का है, लेकिन यह सुबह 8:10 मिनट पर चली है। वहीं दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली है। किसान एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से चली है। करीब 9 बजे के बाद मौसम में हल्की हवा चलने से धुंध छंटी और धूप का अहसास होने से आमजन ने राहत की सांस ली है।
गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली
धुंध के छंटने से मौसम साफ होने पर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन पहले की सुचारू रूप से रहा। वहीं बसों के संचालन में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिले में गोरखधाम स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बीते दिन करीब पांच घंटे की देरी से चली थी तो वहीं बुधवार को गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली है। इस ट्रेन के सिरसा से चलने का समय दोपहर करीब 3:20 बजे का है तो यह ट्रेन करीब 35 मिनट की देरी से करीब 3:55 बजे पहुंची है।
विज्ञापन
ट्रेफिक नियमों का पालन करने की सलाह
धुंध के चलते यातायात पुलिस की ओर से लगातार वाहन चालकों को ट्रेफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। वहीं धुंध के समय वाहनों के आगे पीछे रिफ्लेक्टर व लाइटें दुरूस्त करवाने के लिए हिदायतें दी जा हरी है, ताकि धुंध के समय हादसों से बचा जा सके।
-- -- --
वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। धुंध के समय जरूरी काम होने पर बाहर निकलें। दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। मोबाइल आदि का प्रयोग चलते हुए न करें। इससे हादसों का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। - दीपक सहारण, एसपी, सिरसा।