फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 1 lakh books are available in Chaudhary Devi Lal University library: Prof. Shailendra Singh

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में 1 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध : प्रो. शैलेंदर सिंह

Sun, 01 Sep 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
More than 1 lakh books are available in Chaudhary Devi Lal University library: Prof. Shailendra Singh
सीडीएलयू सिरसा में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थी।   स्रोत : सीडीएलयू 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन 5 विभागों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
पुस्तकालय अध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंदर सिंह ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय नई तकनीक से लैस है। पुस्तकालय न केवल किताबों बल्कि ई-जर्नल्स, ई-बुक्स, ई-मैगज़ीन-रिसर्च पेपर आदि सभी प्रकार की सुविधाओं से सृजित है। पुस्तकालय के अंदर तीन रीडिंग हाल पूर्णत वातानुकूलित हैं। लगभग 500 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सभी रीडिंग हॉल 24 घंटे खुले रहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी विद्यार्थी लाइब्रेरी में कर सकते है। पुस्तकालय के अंदर 1 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। लगभग 118 शोध जर्नल्स शोधार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
इस प्रकार उपलब्ध होती हैं पुस्तकें
- यूजी व पीजी के विद्यार्थी 3 पुस्तकें 14 दिन के लिए प्राप्त कर सकते हैं।
- पीएचडी व एमफिल के विद्यार्थी 5 पुस्तकें 30 दिन के लिए प्राप्त कर सकते हैं।
- शिक्षण स्टाफ 10 पुस्तकें 90 दिन के लिए प्राप्त कर सकते हैं।
- पीटीटी व एसीपी स्टाफ 5 पुस्तकें 30 दिन के लिए प्राप्त कर सकते हैं।
- गैर-शिक्षण स्टाफ 2 पुस्तकें 14 दिन के लिए पुस्तकालय से प्राप्त कर सकते हैं।

कोट्स
लाइब्रेरी को अत्याधुनिक बनाया गया है। बच्चों को अब रैंक में किताबें खोजने की जरूरत नहीं है। काउंटर पर ही कंप्यूटर में अपडेट सॉफ्टवेयर उन्हें रैक के बारे में अवगत करवाया देगा। विद्यार्थी वहां से पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कई अलग-अलग सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई गई है। - प्रो. शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष, लाइब्रेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed