फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mobile phone hid in soap cut, police recovered it in search

साबुन काट उसमें छिपाया मोबाइल फोन, तलाशी में पुलिस ने किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone hid in soap cut, police recovered it in search
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जेल से अगस्त माह में जेल प्रशासन ने बंदियों और कैदियों के बैरक से दूसरी बार मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया गया है। साबुन की टिक्की को काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपाया गया था जबकि चार्जर को तोड़ उस पर पॉलीथिन बांध पाइप में छुपाया गया था। जेल उप अधीक्षक मोहन सिंह ने हुडा चौकी पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जेल में इसी माह की 8 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जेल में अवैध वस्तु फेंकी थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 9 अगस्त को नशीला पदार्थ, जला हुआ मोबाइल फोन, एक छोटे मोबाइल की बैटरी, ईयर फोन और चार्जर बरामद हुआ था। उस समय छोटा मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया था। जिसके चलते लगातार जेल की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस कर्मियों द्वारा बैरक नंबर 5 पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। जिसके बाद शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे रामकुमार उप सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर मंदीप व अन्य कर्मचारियों ने बैरक नंबर पांच की तलाशी ली तो कमरा नंबर 2 में एक बिना सिम का मोबाइल फोन साबुन की टिक्की को बीच में काटकर छिपाकर रखा गया था, एक चार्जर जिसे तोड़कर सफेद पॉलीथिन में लपेटकर बरामदे में रखी प्लास्टिक की पानी की पाइप में छुपाया गया था। इस दौरान कमरे में कैदी बंदी योगेश जिला सोनीपत लेटा हुआ था। कैदी व बैरक के अन्य बंदियों से पूछताछ करने पर उन्होंने मोबाइल फोन के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

योगेश आजीवन कारावास की काट रहा है सजा
कैदी बंदी योगेश के कमरे से मोबाइल फोन मिलने के बाद मामले की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी गई। आरोपी योगेश कुमार पर पहले ही सात मामले दर्ज है और वह फिलहाल आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं पुलिस मामले को लेकर उक्त कैदी और बंदियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed