फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mobile medical team will go from village to village to identify TB patients

Sirsa News: मोबाइल मेडिकल टीम गांव-गांव जाकर करेगी टीबी मरीजों की पहचान

Sat, 07 Dec 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mobile medical team will go from village to village to identify TB patients
मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाते सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र सिंह भादू व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अगले 100 दिन के टीबी उन्मूलन के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल से सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र सिंह भादू ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाई।
सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र सिंह भादू ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अगले 100 दिनों तक मोबाइल मेडिकल टीमों द्वारा टीबी के हॉट स्पॉट क्षेत्र में व गांव-गांव जाकर आशंकित मरीजों की जांच की जाएगी। टीमों द्वारा मौके पर ही खून व बलगम जांच के सैंपल लेकर टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए प्रदान किए जाएंगे, ताकि 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. सूरजभान कंबोज व उप सिविल सर्जन (टीबी) डाॅ. प्रतीक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed