{"_id":"68bb30670d21b9d3dd04c845","slug":"mla-setia-arrived-to-inspect-the-dilapidated-condition-of-janta-bhavan-road-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143773-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जनता भवन रोड की हालत जर्जर जायजा लेने पहुंचे विधायक सेतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जनता भवन रोड की हालत जर्जर जायजा लेने पहुंचे विधायक सेतिया
विज्ञापन
सिरसा। जनता भवन रोड की जर्जर हालत और स्टाॅर्म वाटर प्रोजेक्ट के चलते जनता भवन रोड के दुकानदारों व अन्य राहगीरों को हो रही परेशानियों को जानने के लिए शुक्रवार को विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे। विधायक के फोन कर बुलाने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा मौके पर आए। विधायक ने कहा कि वह नहीं चाहते है कि शहरवासी मुसीबत में पड़े।
यदि काम सही ढ़ंग से नहीं हुआ तो वह प्रोजेक्ट को रुकवा देंगे। गड्ढा होने के बाद भी अभी तक सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है जो बेहद शर्म की बात है। जनता भवन रोड पर पिछले कई दिनों से चल रहे स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के चलते सड़क धंसी हुई है। इस कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
हालात इतने खराब हैं कि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां पर न तो कोई सेफ्टी बोर्ड लगाए गए हैं। विधायक गोकुल सेतिया ने अधिकारियों को कहा कि सड़क हो या अन्य कोई परियोजना, काम समय पर और सही होना चाहिए। मुझे शहरवासियों को सुविधा देनी है, न कि संकट। ये हालत नहीं सुधरी तो कार्य रोकने से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विधायक ने किया झोरड़नाली व रंगोई नाले का निरीक्षण
विधायक गोकुल सेतिया ने जलभराव के सभी एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान वह बाजेकां गांव में रंगोई नाले पर पहुंचे। लोगों ने वहां पर मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने गांव झोरड़नाली में कच्चे तटबंध के टूटे हुए हालात का जायजा लिया। अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था बनाने की स्थिति को जांचा।
-- -- -- -- -- -- -तुरंत प्रभाव से ठेकेदार व जेई को बुलाकर सुरक्षा प्रबंधन करवाए जाएंगे। बारिश रुकने के बाद अब सफाई का कार्य करवा दिया जाएगा। जहां भी दिक्कत है दो दिन के अंदर ठीक कर दी जाएगी।
- सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।