{"_id":"63f1133b8d25ad83f70ae9d0","slug":"mla-kanda-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-demanding-to-name-the-medical-college-after-baba-sarsai-nath-sirsa-news-c-21-1-59410-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: विधायक कांडा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के नाम बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: विधायक कांडा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के नाम बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर रखने की मांग
Sat, 18 Feb 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
केलनिया नंदीशाला का शिलान्यास करते विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधायक गोपाल कांडा ने गांव केलनियां और शमशाबाद पट्टी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव केलनियां स्थित नवनिर्मित वाटर वर्क्स की रिपोर्ट ली। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी साथ रहे। विधायक ने निर्देश दिए कि जल्द काम पूरा करवाएं और जो भी अड़चन है, उसे दूर करवाएं। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर करने की मांग भी उठाई है।
गांव केलनियां में नया वाटर वर्क्स बनाया गया है, ताकि नहरी पानी आधारित पेयजल सप्लाई की जा सके। तकनीकी समस्या और कुछ लोगों द्वारा विरोध जताए जाने के कारण काम अटका हुआ है। यहां घग्घर पर पुल बनाकर पाइपलाइन बिछाई जानी है। ऐसे में विधायक गोपाल कांडा ने गांव का निरीक्षण किया और पाइपलाइन बिछाने के लिए बनाए जाने वाले पुल की साइट भी देखी। इस दौरान विधायक ने निर्देश दिए कि ये काम जल्द से जल्द पूरा करें और जो भी अड़चन आ रही है, उसे तुरंत दूर करवाएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि शहर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण सिरसा के संस्थापक संत बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर किया जाए, ताकि सिरसा का गौरवशाली इतिहास युवाओं का मार्गदर्शन करता रहे। उन्होंने कहा कि जिले में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज निर्माण का सपना अब साकार होता हुआ नजर आ रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 एकड़ भूमि पर 1090 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज में कुल एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और मरीजों के लिए 5 व 9 बेड लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने के बाद सिरसा के मरीजों को इलाज करवाने के लिए अन्य जिले व राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
नंदीशाला केलनियां का 20 लाख रुपये से बनेगा मुख्य प्रवेश द्वार, विधायक गोपाल कांडा ने रखी आधारशिला
सिरसा। राधा कांडा धर्मपत्नी स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट की स्मृति में बीस लाख रुपये से बनने वाले नंदीशाला केलनियां के प्रवेश द्वार की विधायक गोपाल कांडा और भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने नंदीशाला में बनने वाले अस्पताल के लिए निजी कोष से 11 लाख रुपये राशि दी और अपने कोटे से शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। शेड का निर्माण कार्य नगर परिषद की ओर से करवाया जाएगा। कांडा बंधुओं ने कहा कि गो सेवा के लिए उनका परिवार हर समय तैयार है, गोसेवा का संस्कार उन्हें विरासत में मिला है। इस मौके पर प्रधान पवन बंसल, उपप्रधान सुधीर ललित, सचिव सुशील कंदोई, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला, जोगिंद्र नागपाल, नरेंद्र बंसल, विनीत गोयल, भुवनेश मेहता, राजेश अग्रवाल, रिंक बंसल मौजूद रहे।