फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA Gopal Kanda acquitted: Happy to get relief after 11 years, supporters distributed laddoos in Sirsa by drum

MLA गोपाल कांडा बरी: 11 साल बाद राहत मिलने की खुशी में समर्थक झूमे, घर में बधाई देने के लिए पहुंचे लोग

Tue, 25 Jul 2023 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड के में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को विधायक गोपाल कांडा को बरी कर दिया। कांडा इस केस के मुख्य आरोपी थे। कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस मामले में 18 महीने जेल में भी रह चुके हैं। 11 साल बाद आए इस फैसले पर उनके समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
MLA Gopal Kanda acquitted: Happy to get relief after 11 years, supporters distributed laddoos in Sirsa by drum
खुशी मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में बरी होने के बाद गोपाल कांडा के समर्थकों ने शहर में लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दिए। शहर के शू कैंप और शहीद भगत सिंह चौक पर उनके समर्थकों ने कार्यक्रम आयोजित किया। गोपाल कांडा के बरी होने के बाद उनके समर्थकों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई भी दी।

विज्ञापन


मैनेजर अरूणा कांडा को भी इस केस में बरी कर दिया
एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड के में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को विधायक गोपाल कांडा को बरी कर दिया। कांडा इस केस के मुख्य आरोपी थे। कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस मामले में 18 महीने जेल में भी रह चुके हैं। 11 साल बाद आए इस फैसले पर उनके समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला। कांडा के साथ उनकी एमडीएलआर कंपनी की मैनेजर अरूणा कांडा को भी इस केस में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच अगस्त 2012 को किया था सुसाइड
गीतिका विधायक कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थी। उसने 23 साल की उम्र में 5 अगस्त, 2012 को दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने ही फ्लैट में सुसाइड किया था। गीतिका के परिवार वालों ने गोपाल पर गीतिका को परेशान करने का आरोप लगाया था और मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा को छोड़नी पड़ी थी कुर्सी
गीतिका सुसाइड केस में आरोपी गोपाल कांडा तब हरियाणा की सीएम भूपेंद्र हुड्डा की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। गोपाल कांडा ने निर्दलियों के साथ मिलकर हुड्डा सरकार को समर्थन दिया था। बदले में हुड्डा सरकार में उन्हें गृह राज्यमंत्री का पद मिला। गीतिका सुसाइड केस में नाम आने के बाद कांडा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा और उन्हें तिहाड़ जेल में रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed