{"_id":"67928ae2620eba4bcc0917fe","slug":"mla-gokul-setia-checked-the-records-of-development-works-collected-samples-of-khajakheda-road-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131961-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधायक गोकुल सेतिया ने विकास कार्यों का रिकॉर्ड जांचा, खाजाखेड़ा रोड के भरवाए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधायक गोकुल सेतिया ने विकास कार्यों का रिकॉर्ड जांचा, खाजाखेड़ा रोड के भरवाए सैंपल
Fri, 24 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लगाईं ईंटों की जांच करते विधायक गोकुल सेतिया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद एमई (म्युनिसिपल इंजीनियर) ने साथ जाकर शहर की गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाजाखेड़ा की सड़क के सैंपल भी भरवाए।
वीरवार को लंच टाइम के समय विधायक गोकुल सेतिया अचानक नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उनके हाथों में विकास कार्यों को दो सूची थी। इस दौरान नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी व इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी नहीं थे। फोन कर सभी को बुलाया गया और विधायक को विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया गया। पूरे दो घंटे तक नगर परिषद कार्यालय व शहर में नई बनाई गई सड़कों का निरीक्षण किया गया। हालांकि शहर की एक निजी लैब में करवाए गए सैंपल 90 प्रतिशत तक सही पाए गए। छोटी-मोटी कमियां जरूर मिली।
विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइनस में टेंडर की प्रक्रिया को बंद करें। यदि संभव हो सके तो टेंडर के दौरान क्लाज लगाए कि इतने प्रतिशत माइनस से नीचे टेंडर नहीं दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि 30 प्रतिशत माइनस वाला व्यक्ति क्या बचाएगा और क्या गुणवत्ता का काम करेगा। इसलिए इस सिस्टम को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::
ईंट-भट्ठे वाले मुझे नाराज हो गए हैं
विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि जब मैं ईंटें बजाकर उन्हें जांचता हूं तो ईंटें टूट जाती है। इनकी गुणवत्ता बेहतर नहीं होती है। इस पर ईंट भट्ठे वाले इन दिनों मुझसे नाराज चल रहे हैं। कइयों ने मुझसे कहा कि आप हमारा धंधा खराब कर रहे हो। मैंने उन्हें समझाया था कि आप तो अपना काम कर रहे हैं, आपसे ठेकेदार जैसी क्वालिटी कहेगा आप वैसी भेजोगे।
:::::::::::::::::::::::::::::::
इन टेंडर के बारे में विधायक ने जाना
भादरा पार्क की दीवार के टेंडर
वार्ड नंबर 19 की पांच गलियां
खाजाखेड़ा की सड़क।
::::::::::::::::::::::
सैंपल भरवाएं करवाई जांच तो टाइल में 10 प्रतिशत की मिली कमी
विधायक गोकुल सेतिया ने खाजाखेड़ा रोड के सैंपल भरवाए। उन्होंने खुद सड़क की साइडवॉल की ईंटों की जांच की जो ज्यादा मजबूत नहीं थी। उन्होंने इंटरलॉकिंग टाइलों के सैंपल भरवाकर शहर की निजी लैब में जांच करवाए। यहां पर 90 प्रतिशत टाइल पास हुई। 10 प्रतिशत की कमी देखने को मिली। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली बार यह कमी भी ईंटों में नहीं होनी चाहिए।
:::::::::::::::::::::::
विधायक और एमई की हुई वार्ता
विधायक : वार्ड-19 की पांच गलियां अभी तक नहीं बनी और उन्हें इन प्रोसेस दिया गया था।
एमई : 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में डेढ़ महीने का समय गया था।
विधायक : विधानसभा चुनाव के बाद दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, जनता परेशान है।
एमई : दिक्कत तो होती है, सर। कई बार जनता बनाने नहीं देती है, तो कई बार दूसरे विभाग का काम होना होता है।
विधायक : जन स्वास्थ्य विभाग के तालमेल स्थापित करना और काम करवाना आप सबकी जिम्मेदारी बनती है।
एमई : हमारे प्रयास निरंतर रहते हैं और पत्राचार भी करते हैं।
विधायक : वार्ड नंबर 19 की पांच गलियां करीब एक करोड़ रुपये में बननी थी। इन्हें बनने में कितने वक्त लगता।
एमई : सही तरह से काम चलते तो एक माह के अंदर सभी बन जाएगी।
:::::::::::::::::::::::::::::::
भादरा पार्क के देखे हालात, लगे थे कूड़े के ढेर, बोले- जनता का पैसा किया बर्बाद
विधायक गोकुल सेतिया ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ भादरा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंदगी के ढेर लगे मिले। ऐसे में एमई अनिल मोहिल ने बताया कि पार्क के लिए विशेष रूप से दीवार का डिजाइन तैयार करवाया गया था। बारिश के कारण दीवार को कोई नुकसान नहीं होगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने व कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने पार्क का निरीक्षण किया था। जो दीवार बनाई गई थी, उसमें कॉलम ही नहीं दिए गए थे। 46 लाख रुपये का काम किया गया था। जनता का पैसा बर्बाद हुआ था। ऐसे में इस तरह के काम नहीं होने चाहिए।