फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA Gokul expressed his pain after not getting any work for a year.

Sirsa News: एक साल से काम न होने पर छलका विधायक गोकुल का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Gokul expressed his pain after not getting any work for a year.
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया ने विधायक बने एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने की नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और मंत्रियों की अनदेखी के कारण उनके क्षेत्र के 31 गांवों में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। वे वीरवार को पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ अटेंशन बने मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर भी विधायक ने कटाक्ष किया। गोकुल सेतिया का कहना था कि मंत्री गंगवा उनके क्षेत्र में आ सकते हैं, तो वह भी उनके क्षेत्र में जाकर प्रचार करेंगे। वहीं, पंवार पर उन्होंने कहा कि 14 बार जीतने के बावजूद अभी तक क्षेत्र में किसी ठोस काम का परिणाम नहीं दिखा। विधायक ने कहा कि जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र को मुख्यमंत्री का निर्भय दान देने पर उन्हें आपत्ति है, जिससे अधिकारियों ने उनके विकास कार्यों में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

-----
पहली बार आई दिशा की याद

एक साल में पहली बार विधायक गोकुल सेतिया को दिशा की होने वाली बैठक की याद आई। अभी तक हुई दो बैठक में वे एक में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई उनकी सुनवाई नहीं करता है तो दिशा की बैठक में सांसद कुमारी सैलजा उनकी सुनवाई करेगी। 4 नवंबर को होने वाली दिशा की बैठक में वह इस बार जाएंगे और अपने गांवों की समस्याएं उठाएंगे। इससे अंदेशा है कि इस बार दिशा की बैठक हंगामेदार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करों पर कार्रवाई न होने का आरोप
विधायक ने कहा कि उन्होंने एसपी को नशे के कई ठिकानों की जानकारी दी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, 17 ट्यूबवेलों में से केवल छह-सात ही कामयाब हुए, जिससे उनके क्षेत्र में विकास कार्य की धीमी गति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed