फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mission Buniyaad Level-2 exam results declared, 278 passed

Sirsa News: मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा परिणाम घोषित, 278 हुए उत्तीर्ण

Thu, 14 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad Level-2 exam results declared, 278 passed
सिरसा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा चलाई जा रही बुनियाद योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जिसमें विभाग ने बुनियाद योजना के तहत ली गई लेवल-2 परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें जिले से 278 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले में 1492 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 278 विद्यार्थियों ने पास की है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब लेवल-3 की परीक्षा देंगे। लेवल-3 की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिले में बने बुनियाद केंद्रों पर कक्षाएं लगाएंगे। लेवल-3 की परीक्षा को लेकर जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। बुनियाद परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। बुनियाद योजना के चलते जो छात्र कोचिंग करेंगे उन्हें ड्रेस, किताबें, टैबलेट जैसी सभी सुविधाओं की व्यवस्था विभाग की ओर से दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 5 केंद्रों पर दी जाएगी कोचिंग

बुनियाद के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि जिले से 1679 छात्रों ने लेवल-1 की परीक्षा पास की थी। लेकिन 1492 विद्यार्थियों ने ही लेवल-2 की परीक्षा दी। इसमें से 278 छात्रों ने लेवल-2 की परीक्षा पास की। बुनियाद लेवल 3 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद योजना के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जिले से चयनित विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों में कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टॉप थ्री में आए ये बच्चे
बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। जिसमें जिले के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतली डाबर के विद्यार्थी आशीष ने 115 अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बप्पां की छात्रा जसप्रीत कौर द्वितीय और मिडिल स्कूल मीरपुर के विद्यार्थी अजय कुमार ने 95 अंक हासिल कर तीसरा स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed