{"_id":"652193bb5d3ad6daa503cbd8","slug":"miscreants-surrounded-and-beat-up-a-young-man-going-home-on-a-bike-sirsa-news-c-128-1-svns1027-7618-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक पर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेरकर पीटा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक पर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेरकर पीटा,
Sat, 07 Oct 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
डबवाली।
शहर के सिरसा रोड स्थित वार्ड नंबर 20 के चौहान नगर निवासी एक युवक को सात-आठ बदमाशों ने घेरकर मारपीट की। इसके बाद उससे मोबाइल, मोटरसाइकिल, पर्स सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 20 के चौहान नगर निवासी पीड़ित प्रहलाद राय ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 8 बजे वह बाजार से अपने घर गोगामेड़ी जा रहा था कि रास्ते में तीन-चार बाइकों पर सवार होकर आए 7-8 बदमाशों ने उसे रोक लिया। उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उसका बाइक, मोबाइल, पर्स, जिसमें दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पैनकार्ड, अन्य जरूरी कागजात तथा 300 से 400 रुपये थी, जिसे लूटकर फरार हो गए। राय ने बताया कि किसी प्रकार उसने अपने भतीजे भारत को सूचना दी, उसने उसे संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि हमला करने वाले सभी युवक नशेड़ी किस्म के थे।
सूचना मिलते ही रात्रि मैं स्वयं मौके पर गया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। तीन टीमों का गठन किया गया है। सीआईए, एएनसी व शहर थाना की टीम युवकों की तलाश में जुटी हुई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर मामला ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- शैलेंद्र बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी, डबवाली।