{"_id":"635eb8d3ffd68f3fab15d3f0","slug":"mischievous-elements-spread-panic-in-nuhiyanwali-and-khaishergarh-sirsa-news-hsr6458675172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने नुहियांवाली व खाईशेरगढ़ में फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने नुहियांवाली व खाईशेरगढ़ में फैलाई दहशत
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। गांव नुहियांवाली व खाईशेरगढ़ में बाइक सवार शरारती तत्वों ने तेजदार हथियारों के साथ दहशत फैलाई। सूचना के बाद पुलिस जब नुहियांवाली में पहुंची तो उक्त शरारती तत्व गांव की गलियों में घुस गए। पुलिस ने चार युवकों को काबू कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10-12 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खाईशेरगढ़ निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक है। सायं के समय वह गाड़ी में सवार होकर गांव पन्नीवाला मोटा से अपने घर जा रहा था। रास्ते में 10-12 युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उक्त युवकों के पास कापा, तलवार व डंडे थे। श्रवण के मुताबिक उसने जैसे-तैसे कर गाड़ी गांव बनवाला की तरफ भगा ली। इसके बाद उक्त युवक गांव खाईशेरगढ़ में उसके घर गए और उसके परिजनों को धमकियां दीं। एक युवक के घर बिजली का कार्य किया था। पैसे मांगे जाने के चलते युवक तैश में थे। उक्त युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से धारदार हथियार लहराकर खुद की वीडियो भी बनाई। वीडियो में 4-5 मोटरसाइकिलों पर युवक तलवार, कापे व डंडे लहराकर दहशत फैलाते दिखाई दिए। नुहियांवाली में जलघर के निकट युवकों को सरेआम धारदार हथियार लिए देख लोगों ने इसकी सूचना ओढां पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त युवक मोटरसाइकिलों के साथ गांव की गलियों में घुस गए। पुलिस ने मौके से 4 युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव जोधपुरिया निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ सागर, नत्थू राम उर्फ भाल सिंह व दयाराम तथा गांव नकौड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव जोधपुरिया निवासी नत्था सिंह सुथार व जोली उर्फ गैंगस्टर के अलावा 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सभी युवक गांव जोधपुरिया व नकौड़ा सहित आसपास क्षेत्र के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।