{"_id":"6a6113e0aa781cfd4c0e9924","slug":"minor-broke-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161895-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव निर्बाण के पास गुड़िया खेड़ा माइनर टूटी, 12 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव निर्बाण के पास गुड़िया खेड़ा माइनर टूटी, 12 एकड़ फसल जलमग्न
Thu, 23 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
मूंगफली और धान की फसल को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव निर्बाण के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर मंगलवार रात को अचानक टूट गई। इससे करीब 12 एकड़ मूंगफली और धान की फसल जलमग्न हो गई। माइनर में लगभग 20 फीट चौड़ी दरार आ गई थी।
ग्रामीणों ने तुरंत सिंचाई विभाग को माइनर टूटने की सूचना दी। गुड़िया खेड़ा माइनर के साथ लगते राजकुमार सिंवर और आत्मा राम कसवां के खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं।
किसानों ने बताया कि माइनर टूटने से उनकी फसलें खराब हो गईं। जिन किसानों की बारी आगे थी उनके खेत सूखे ही रह गए। सिंचाई विभाग द्वारा नहर को पीछे से बंद करवाकर दरार पाटने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों की फसलें और ग्रामीणों की चिंता
गुड़िया खेड़ा माइनर के टूटने से किसान राजकुमार सिंवर और आत्मा राम कसवां को बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी करीब 12 एकड़ मूंगफली और धान की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने बताया कि इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि नहर के बार-बार टूटने से उनकी फसलें लगातार खराब हो रही हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।