{"_id":"6aeb7837b68e53844a0bf4e2","slug":"minister-ordered-to-repair-roads-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167966-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निकाय मंत्री ने दिए स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट से टूटीं सड़कों के मरम्मत के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निकाय मंत्री ने दिए स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट से टूटीं सड़कों के मरम्मत के निर्देश
Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने विपुल गोयल के सामने उठाया मुद्दा, रोड़ी बाजार से सदर बाजार तक दुकानदार और आमजन परेशान
फोटो-- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों और बाधित आवागमन को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की।
उन्होंने मंत्री को शहर के प्रमुख बाजारों में निर्माण कार्यों से पैदा हुई समस्याओं से अवगत कराया। जिला प्रधान हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि रोड़ी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सिटी थाना रोड, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, जनता भवन रोड, गीता भवन रोड और एलआईसी ऑफिस रोड सहित कई गलियों में सड़कें खोदी गई हैं।
इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़कों की बदहाली से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को बाजारों तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। कई स्थानों पर धूल-मिट्टी और जाम की समस्या भी बनी हुई है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन और जनहित को देखते हुए जल्द मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
मंत्री के निर्देश
व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद निकाय मंत्री विपुल गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की बदहाली दूर करने और आवश्यक मरम्मत करवाने को कहा। मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने मंत्री के निर्देशों का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द कार्रवाई कर शहरवासियों और व्यापारियों को राहत पहुंचाएगा।
विज्ञापन
फोटो