{"_id":"6410275e4fd437e76d0fce33","slug":"minister-jp-dalal-reached-sirsa-case-of-fraudulent-loan-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा पहुंचे मंत्री जेपी दलाल: फर्जी तरीके से लोन कराने का मामला, DSP को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा पहुंचे मंत्री जेपी दलाल: फर्जी तरीके से लोन कराने का मामला, DSP को लगाई फटकार
Tue, 14 Mar 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
सिरसा के बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन कार्यालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें कृषि मंत्री जयप्रकाश ने बैठक में पहुंची 15 शिकायतों पर सुनवाई की। मंत्री ने मौके पर ही 12 शिकायतों का समाधान करवा दिया जबकि तीन शिकायतों पर अगली बैठक में सुनवाई के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
जेपी दलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रानियां के किसान की जमीन का इंतकाल देरी से करने पर किसान ने अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद रानियां तहसीलदार ने जवाब दिया तो मंत्री ने इंतकाल में देरी होने का कारण पूछा। तहसीलदार संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे पाया तो मंत्री ने मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारी को चार्जशीट करने के आदेश दे दिए । वहीं फर्जी तरीके से लोन करने मामले में डीएसपी की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर मंत्री ने डीएसपी धर्मवीर को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 शिकायतों पर हुई सुनवाई, 12 का किया समाधान
मंगलवार को बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन कार्यालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें कृषि मंत्री जयप्रकाश ने बैठक में पहुंची 15 शिकायतों पर सुनवाई की। मंत्री ने मौके पर ही 12 शिकायतों का समाधान करवा दिया जबकि तीन शिकायतों पर अगली बैठक में सुनवाई के लिए छोड़ दिया। हालांकि कुल 15 शिकायतों में से छह शिकायतों पर पिछली बैठक में भी सुनवाई हुई।
विज्ञापन
जबकि नौ नई शिकायतों पर मंत्री की ओर से सुनवाई की गई। बैठक में पहुंची 15 शिकायतों में से तीन शिकायतकर्ता ही मौके पर नहीं पहुंचे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से उनके न आने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने शिकायत का पहले ही समाधान करवाने की बात कही। ऐसे में मंत्री ने उक्त शिकायतकर्ताओं के साथ फोन के माध्यम से बातचीत की। फोन पर बातचीत के बाद शिकायतकर्ता अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई से संतुष्ट मिले। वहीं मंत्री ने कहा कि मंत्री पहले ही खुद के स्तर पर शिकायत का समाधान कर दे तो ठीक है। अगर शिकायत का अधिकारी खुद पर समाधान नहीं करते और शिकायत बैठक में पहुंची तो उसका अवश्य ही हल निकाला जाएगा। अगर कोई अधिकारी गलत है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
किसान बोलाः इंतकाल हुआ लेकिन देरी क्यो की, मुझे क्यों परेशान किया
वहीं रानियां के गांव कुस्सर निवासी धर्मपाल ने शिकायत सुनाते हुए कहा कि मेरे पिता ने मेरे हक में रिलीज डीड करवाई थी। जो लगभग चार माह का समय व्यतीत होने के बाद भी इंतकालदर्ज नहीं हो पाया। हालांकि उन्होंने बताया कि शिकायत देने के बाद उनका इंतकाल हो गया है। लेकिन उसका इंतकाल लेट क्यों हुआ। मुझे इतना समय क्यों परेशान किया। जिसके बाद मंत्री ने रानियां तहसीलदार से कारण पूछा।
तहसीलदार ने सफाई देते हुए कहा कि उनके पास 44 गांवों में केवल आठ ही पटवारी है। जिसके बाद मंत्री ने उनके जवाब को काटते हुए कहा कि कारण बताएं और किसान के सवाल का जवाब दो। वहीं किसान धर्मपाल ने कहा कि मेरा ही इंतकाल किस कारण लेट किया गया। ऐसे में मंत्री ने इंतकाल में देरी के कारण का पता लगाकर आरोपी अधिकारी को चार्जशीट करने के आदेश दिए।
डीएसपी को फटकार लगाकर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
वहीं बकरियांवाली निवासी कविता रानी हाल निवासी भरोखा ने शिकायत सुनाते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलीभगत करते हुए उनके केसीसी का लोन करवा दिया। जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं शिकायत की सुनवाई करते हुए डीएसपी धर्मवीर ने जवाब देते हुए कहा कि शिकायत के बाद उन्होंने मामले की जांच के लिए किए गए हस्ताक्षरों का एफएसएल जांच के लिए भेजा है। वहीं मंत्री दलाल ने कहा कि जब तक हस्ताक्षरों के मिलान की रिपोर्ट आएगी तब तक बहुत देर हो जाएगी। वहीं मंत्री ने कहा कि मामले में संबंधित बैंक अधिकारियों को दोषी मानकर कार्रवाई की जाए। अभी पीड़ित जो शिकायत दे रहा है उसके अनुसार बैंक अधिकारी दोषी है। हालांकि इस दौरान बैंक अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा। मंत्री ने डीएसपी धर्मवीर को फटकार लगाते हुए कहा कि मामले में बैंक अधिकारियों को दोषी मानकर जल्द ही जांच की जाए ।