फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minimum temperature reaching two degrees at night, hands and feet are numb

रात को दो डिग्री तक पहुंच रहा न्यूनतम तापमान, हाथ पांव पड़ रहे सुन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reaching two degrees at night, hands and feet are numb
सुबह के समय खेतों में छाई घनी धुंध। - फोटो : Sirsa
सिरसा। तापमान में गिरावट होने के साथ ही अब तेजी से ठंड भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। सुबह के समय घनी धुंध छा रही है जबकि रात को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी पहले से अधिक बढ़ना शुुरू हो चुकी है। तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों के हाथ और पांव भी अब ठंड के कारण सुन पड़ने लग गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे तक घनी धुंध रही। जबकि 10 बजे के बाद निकले सूर्यदेव ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी। वहीं सुबह के समय लोग अलाव का सहारा लेते हुए ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। शाम को चार बजे के बाद फिर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई। जिसके कारण दो पहिया वाहन चालकों की परेशानी पहले से बढ़ना शुरू हो गई। शनिवार का अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अनुसार सोमवार को आसमान में बादल छाने के बाद धुंध से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फसलों को मिल रहा लाभ
सुबह के समय घनी धुंध होने से फसलों को इसका काफी लाभ मिल रहा हैै। ओस अधिक पड़ने से किसानों को भी अब फसलों की कम सिंचाई करने की आवश्यकता है। घनी धुंध से गेहूं, जौ, सरसों और हरे चारे की फसल भी अब तेजी से फल फूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
धुंध अधिक होने और तापमान में गिरावट होने के कारण दो पहिया वाहन चालकों की परेशानी भी पहले से अधिक बढ़ना शुरू हो चुकी है। वहीं दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है।

एसपी बोले: सावधानी बरतें वाहन चालक
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें। एसपी ने कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है। अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है।
ये दी हिदायत
- घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं।
-आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं।
-वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेड लाइट लो बीम पर रखे।
-हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है।
-वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके।
-हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाइट दिखाई नहीं देती।
-वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती हैं।
-कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें।
-अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करें और उसकी लाइट जलाएं।
-सभी थाना प्रभारी ठंड व धुंध के चलते अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed