{"_id":"6574aa6bd84b96f4230ad746","slug":"minimum-temperature-dropped-due-to-cold-winds-at-night-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11405-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रात में चलीं ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रात में चलीं ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
सेक्टर स्थित पार्क में देर शाम योगा करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। साल के अंतिम महीने में जिले का मौसम बहुत उतार-चढ़ाव वाला हो गया है। बारिश न होने के बावजूद यहां शुक्रवार रात चलीं ठंडी हवाओं का असर शनिवार सुबह देखने के लिए मिला। यहां सुबह तापमान नौ डिग्री के करीब दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा। तेज हवाओं के कारण लोगों ने धूप में भी ठंडक महसूस की। मौसम साफ रहने से प्रदूषण का स्तर भी गिर गया।
मौसम में रोजाना कई बार बदलाव हो रहा है। रात में ठंडी हवा चलने से ठंड बढ़ रही है तो दिन में धूप निकलने से गर्मी सता रही है। शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया। इस कारण सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। हालांकि दिन में धूप निकलते ही धुंध छंट गई लेकिन शाम होते ही मौसम बदल गया और हवाएं चलने लगीं। इस कारण खेतों में सिंचाई, रात में चलने और काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अगले दो दिन तक धुंध छाए रहने के आसार
सिरसा।
ठंडी हवाओं के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य रहा। इस दौरान शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार सुबह के समय धुंध छाई रहने के आसार हैं।