फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   miner broke

Sirsa News: चौटाला माइनर में दरार से 20 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
miner broke
चौटाला माइनर को दुरुस्त करते हुए लोग
गांव जंडवाला बिश्नोईया के समीप से गुजर रही माइनर पर चार घंटे की मशक्कत, फिर भी जारी रहा रिसाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। उपमंडल के गांव जंडवाला बिश्नोईया के समीप से गुजर रही चौटाला माइनर में रविवार को अचानक दरार आ जाने से करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित किसानों ने तुरंत सिंचाई विभाग को सूचित किया।

दरार पड़ते ही माइनर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैलने लगा। कुछ ही समय में कई खेत पानी से भर गए, जिससे खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर बेलदार जोगेंद्र मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पाया कि माइनर का एक लंबा हिस्सा टूट चुका है और पानी का बहाव इतना तेज था कि शुरुआत में उसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने तुरंत विभाग के जेई रोहित शर्मा को सूचना दी तो वह विभागीय कर्मचारियों और मशीनरी सहित मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से दरार को भरने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर जेसीबी मशीन की सहायता से दरार को भरने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरार को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोबारा रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र से अतिरिक्त मिट्टी मंगवाकर दरार को मजबूती से भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई रोहित शर्मा ने बताया कि सूचना पाकर वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे और दरार को मिट्टी वगैरह डालकर पाट दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही माइनर की रिमॉडलिंग होनी है, फिलहाल वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का कार्य चल रहा है। जैसे ही यह काम खत्म होगा, उसके बाद माइनर की रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।


47 नंबर बुर्जी के पास आई थी दरार

जानकारी के अनुसार, माइनर में दरार 47 नंबर बुर्जी के पास आई थी। फिलहाल मिट्टी डालकर दरार को पाट दिया गया है और माइनर में पानी का बहाव सामान्य हो गया है। एहतियात के तौर पर किसान स्वयं भी टूटी हुई जगह पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।


स्पेशल गिरदावरी की मांग

प्रभावित किसान सुधीर सीगड़ ने फसल नुकसान का आकलन कराने के लिए स्पेशल गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते दरार को पूरी तरह मजबूत नहीं किया गया तो भविष्य में फिर से नुकसान हो सकता है। किसानों ने सिंचाई विभाग से माइनर की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed