फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Millions of gold and cash stolen in broad daylight in Dhaba

ढाबां में दिन दहाड़े लाखों का सोना व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Millions of gold and cash stolen in broad daylight in Dhaba
बडागुढ़ा। गांव ढाबां में दिन दहाड़े एक घर में घुसकर अज्ञात चोर लाखों रुपये का सोना व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरमेश उर्फ हनी ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान पर बड़ागुढ़ा चला गया और घर में उसके पिता नरेंद्र कुमार व परिवार की अन्य महिलाएं गांव में ही गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। जब वह दोपहर को वापस लौटा तो देखा कि कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़ा। हरमेश के मुताबिक चोर उसके घर से करीब 48 हजार रुपये की नकदी व करीब 68 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed