फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Millions of gods and goddesses reside in the body of the cow: Premananda

गोमाता के शरीर में करोड़ों देवी-देवताओं का होता है वास : प्रेमानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Millions of gods and goddesses reside in the body of the cow: Premananda
सिरसा।मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह (संघरसाधा) में आयोजित गोकथा में मौजूद श्रद्धाल
सिरसा। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह (संघरसाधा) में उदासीन संत बाबा भूमणशाह के 278वें महापरिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को गोकथा का शुभारंभ डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने किया। गोमाता का पूजन किया गया और गोकथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे प्रेमानंद महाराज ने गोमाता की महिमा का गुणगान करते हुए किया।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि गोमाता के शरीर में करोड़ों देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए हिंदु धर्म में गोमाता का स्थान पूजनीय है। सेवा व सुरक्षा को हमेशा तैयार रहना चाहिए। गोमाता के लिए की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में गोकथा का समापन गोमाता की सेवा के संकल्प के साथ हो गया।
विज्ञापन

डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और डेरे को रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को श्री अखंड पाठ का शुभारंभ होगा, इसके अलावा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ संत बाबा ब्रह्मदास महाराज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह के जन्मोत्सव पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम, खेल उत्सव, रक्तदान शिविर का शुभारंभ बाबा ब्रह्मदास महाराज करेंगे। इसके अलावा सांय को शबद कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। महापरिनिर्वाण दिवस पर 27 दिसंबर को सुबह श्री श्री अखंड पाठ का भोग डाला जाएग, इसके अलावा शबद कीर्तन व देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं को दोपहर 12 बजे बाबा ब्रह्मदास महाराज प्रवचन व आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed