फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Milk committees' protest continues outside the plant, management recovers Rs 45 crore from the committees

Sirsa News: दुग्ध समितियों का प्लांट के बाहर धरना जारी, प्रबंधन ने समितियों पर 45 करोड़ की निकाली रिकवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Milk committees' protest continues outside the plant, management recovers Rs 45 crore from the committees
सिरसा। बेगू रोड पर स्थित वीटा मिल्क प्लांट पर वीरवार को दुग्ध सोसायटी संचालकों ने पैसा जारी नहीं होने को लेकर अपना धरना शुरू कर दिया। सोसायटी पदाधिकारियों ने प्रशासन पर रिकवरी निकालकर दबाव बनाने का आरोप लगाया और साथ ही दो माह से कोई पैसा जारी नहीं करने की बात कहीं।
विज्ञापन

वहीं वीटा प्रबंधन ने कहा कि उन सोसायटी के पैसे को रोका गया है, जिन्होंने प्लांट के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में एमडी को पत्र लिखकर सारी जानकारी दे दी गई। साथ ही उन्हें प्लांट में हुए घोटाले की डिटेल रिपोर्ट भी भेजी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वीटा प्लांट में दो माह से दुग्ध समितियों का भुगतान अटका हुआ है। इसी के रोष स्वरूप वीरवार को दुग्ध समितियों के सदस्यों ने संयुक्त रूप से वीटा प्लांट के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विनोद कुमार, विकास कुमार, सुरजीत, रोहताश, रविंद्र व कमलेश आदि ने बताया कि दो माह से एक भी पैसा समितियों को नहीं मिला है। जबकि समितियों की ओर से सभी किसानों को पैसा दिया जा चुका है। समितियों को खाते में दस से 20 हजार रुपये बचे हैं। अधिकारी समितियों का पैसा जारी करने के बजाय समितियों की तरफ ही बकाया निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है अधिकारियों का
अधिकारियों के अनुसार दूध की गुणवत्ता के अनुसार 4 से 5 रुपये कम समितियों को दिया जाना था। समितियों की ओर से गलत पेमेंट पूर्व में जारी करवाई गई है। ऐसे में 26 के आसपास समितियों का बकाया बनाया गया है। जो कि 45 करोड़ रुपये के आसपास बनता है। इस बारे में बोर्ड सदस्यों और एमडी को जानकारी दे दी गई है। 27 तारीख को बोर्ड की दोबारा से बैठक होगी। जिसमें इसे रखा जाएगा।
समितियों का कहना
समितियों को गलत पैसा जारी किया गया है तो इसके लिए अधिकारी दोषी है। पूर्व अधिकारियों ने जांच करने के उपरांत ही पैसा जारी किया था। प्रशासन को चाहिए कि उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। समितियों का इसमें दोष क्या है।


ये है स्थिति
कुल दुग्ध समितियां - 289 समितियां

वीटा प्लांट ने पूर्व में सरकार से लिया हुआ लोन - 69 करोड़ रुपये
वीटा प्लांट का मौजूदा समय में लोन पास हुआ है - 80 करोड़ रुपये ।
वीटा प्लांट की ओर से समितियों की तरफ निकाली गई रिकवरी - अनुमानित 45 करोड़ रुपये।
वीटा प्लांट को समितियों को देना है - करीबन 21 करोड़ रुपये।
------------------------------------------------

दुग्ध समितियों को पेमेंट दुग्ध की गुणवत्ता के अनुरूप जारी की जा रही है। सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर पेमेंट बकाया है, जो जल्द ही आने की उम्मीद है। समितियों का नियमानुसार जो पैसा बनेगा जारी किया जाएगा। प्लांट के साथ गड़बड़ी करने वाली समितियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। करीबन 45 करोड़ की रिकवरी कई समितियों में निकलती है।
-चरणजीत सिंह, चेयरमैन, वीटा मिल्क प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed