फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Milk being supplied on retailer's license, food and safety officer warned

रिटेलर के लाइसेंस पर सप्लाई किया जा रहा दूध, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Milk being supplied on retailer's license, food and safety officer warned
दुकानदारों से बातचीत करते जिला खाद्य एवंम सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र - फोटो : Sirsa
सिरसा। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सामग्री के सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। विभाग की टीम ने मंगलवार को भी हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के पास दूध सप्लाई किए जाने वाली गाड़ी को रोक दस्तावेजों की जांच की और इसके बाद दूध के सैंपल लिए। जांच में दूध की गाड़ी चालक के पास रिटेलर का लाइसेंस पाया गया। नियम अनुसार अधिक दूध को डेयरी पर सप्लाई करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। जिसके बाद टीम ने चेतावनी देते हुए चालक को लाइसेंस में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनियां ने इस दौरान हिसार रोड के दुकानदारों के लाइसेंसों की भी जांच की। जिसके बाद कई दुकानदारों ने लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई किए जाने और कई दुकानदारों ने जल्द ही लाइसेंस बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारी ने उन्हें चेतावनी देते हुए जल्द लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए है और दोबारा से जांच किए जाने की बात कहीं। टीम की ओर से कंगनपुर रोड, सर्कुलर रोड और बेगू रोड से दूध, घी, मक्खन और पेय पदार्थों के सैंपल भी भरे है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीरा लेमन सप्लाई करने वाले से की पूछताछ
शहर में जीरा लेमन की सप्लाई करने वाले रिक्शा चालक और विक्रेता से भी अधिकारी ने पूछताछ की ओर इसके सैंपल भरे। पूछताछ में विक्रेता ने बताया कि उन्होंने फैक्टरी चलाने के लिए लाइसेंस लिया हुआ है लेकिन अब नया लाइसेंस लेने के लिए अप्लाई किया हुआ है। जिसके जल्द ही आने की उम्मीद है। अधिकारी ने दुकान के बाहर रखी हुई शीतल पेयजल और प्लास्टिक के सामान को भी अंदर रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे है। मंगलवार को अलग अलग स्थानों से दूध, घी, मक्खन, जूस और शीतल पेयजल के सैंपल लिए है। दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने और जिनके पास छोटा लाइसेंस है उन्हें कार्य अनुसार लाइसेंस में बदलाव करने के भी निर्देश दिए हैं।

-डॉ. सुरेंद्र पूनियां, जिला खाद्य एवंम सुरक्षा अधिकारी, सिरसा

गाड़ी में रखे दूध के कैन संबंधित पूछताछ करते जिला खाद्य एवंम सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया

गाड़ी में रखे दूध के कैन संबंधित पूछताछ करते जिला खाद्य एवंम सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed