फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message reached after the end of the camp, 10 and 11 get the property ID errors removed

Sirsa News: शिविर खत्म होने के बाद पहुंचा मैसेज, 10 व 11 को दूर करवाएं प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां

Mon, 12 Jun 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Message reached after the end of the camp, 10 and 11 get the property ID errors removed
त्रुटियों को ठीक कराने को लेकर फोन पर आया मैसेज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से 10 व 11 जून को दो दिन कैंप लगाया गया। इसके बाद सोमवार सुबह साढ़े चार बजे लोगों के फोन पर कैंप में त्रुटियां ठीक करने के लिए मैसेज पहुंचना शुरू हो गए।

सोमवार सुबह नगर परिषद में शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने दिनभर में 50 शिकायतों का समाधान किया है। कई प्रॉपर्टी धारकों की शिकायतों को नोट भी किया गया। शनिवार और रविवार को नगर परिषद में दो दिवसीय शिविर लगाया गया था। इसमें लोगों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया था।
विज्ञापन


दो दिन में करीब 299 शिकायतों का निपटारा किया गया है। ऐसे में सोमवार सुबह चार बजे लोगों के पास संबंधित कंपनी ने मैसेज जारी कर दिया। इसमें प्रॉपर्टी आईडी के कैंप लगने की जानकारी दी गई। इसके चलते सुबह नौ बजे ही नगर परिषद में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। कर्मचारियों ने लोगों से जानकारी मांगी तो प्रॉपर्टी धारकों ने कैंप लगने संबंधित मैसेज दिखाया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। दिनभर 50 लोगाें की शिकायतों का समाधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर दोबारा से लगाने की रखी मांग
प्रॉपर्टी धारकों की आईडी में त्रुटियों के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में 95 हजार प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधित कंपनी की ओर से बनाई गई थी। जिसके पश्चात अब तक करीब 25 हजार प्रॉपर्टी धारक प्रॉपर्टी आईडी में गलती होने की शिकायत नगर परिषद को दे चुके हैं। शिविर संबंधित सभी लोगों का जानकारी न मिलने के कारण काफी लोग इसका लाभ भी नहीं ले पाए हैं। समाजसेवी अमित सोनी ने बताया कि शिविर के लगने की सूचना लोगों को शिविर खत्म होने के एक दिन बाद फोन पर मैसेज भेजकर दी जा रही है। इसके कारण लोग यहां पर चक्कर काट रहे है। उन्हें समस्या का हल नहीं मिल पा रहा। सभी लोग शिविर का लाभ नहीं उठा सके। जिसके चलते अब फिर से प्रशासन को दोबारा से शिविर लगाकर समस्या का हल करने की मांग की गई है।


वर्जन
शिविर में काफी लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया है। सोमवार को भी कई लोग शिविर लगने संबंधित मैसेज आने को लेकर कार्यालय में पहुंचे थे। करीब 50 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है।
- मनीष सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed