फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   memorandum submitted to the sdm seeking the demand of tractor trolley challan free

ट्रैक्टर-ट्राली को चालान फ्री करने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
memorandum submitted to the sdm seeking the demand of tractor trolley challan free
धरने पर बैठे हुए रवि चौटाला। - फोटो : Sirsa
वीरवार को डबवाली व आस-पास के ट्रैक्टर चालकों व किसानों ने इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता रवि चौटाला के नेतृत्व में एसडीएम डबवाली विनेश कुमार के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरनारत किसानों व ट्रैक्टर चालकों को संबोधित करते हुए रवि चौटाला ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किसानों की बैलगाड़ी है। किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली को रेहड़ों के रूप में प्रयोग करते हैं। इससे पहले की सरकारों ने किसानों, मजदूरों व ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को चालान के दायरे से बाहर रखा था जबकि इस सरकार ने इन्हें भी नहीं बख्शा। उन्होंने मांग की कि ट्रैक्टर-ट्राली को चालान फ्री किया जाए। ट्रैक्टर-ट्राली चालक व किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ट्रैक्टर चालकों के पास सभी कागजात पूरे नहीं हो सकते और उनका चालान काट दिया जाता है। ऐसी स्थिति में वह चालान भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों, मजदूरों के ट्रैक्टरों को चालान फ्री किया जाए। एसडीएम डबवाली व डीएसपी डबवाली ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी और डबवाली क्षेत्र में फिलहाल उनका कोई चालान नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed