{"_id":"6898e2e06bb2dc7bb00a390b","slug":"members-of-the-youth-committee-took-the-injured-youth-to-the-hospital-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142309-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नौजवान समिति के सदस्यों ने घायल पड़े युवक को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नौजवान समिति के सदस्यों ने घायल पड़े युवक को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
ओढां। जलालआना से मंडी कालांवाली जा रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने रास्ते में सड़क पर घायल पड़े एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। मंडी कालांवाली निवासी डेरा सच्चा सौदा के 13 सेवादार शनिवार देर रात्रि गांव जलालआना से मंडी कालांवाली जा रहे थे। रास्ते में ओढां रोड पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था।
युवक के मोटरसाइकिल के आगे गाय आ जाने से दुर्घटना हुई थी। सेवादारों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं सेवादारों की सूचना के बाद घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे। गांव चोरमार खेड़ा निवासी घायल संदीप ने बताया कि वह कालांवाली में मजदूरी करता है। जब वह कालांवाली से अपने गांव जा रहा था तो रास्ते में उसके मोटरसाइकिल के आगे अचानक गाय आ गई।
घायल संदीप ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी वाहन वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने इंसानियत का परिचय देते हुए उसकी सुध ली और उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजनों ने इस कार्य पर सेवादारों का आभार व्यक्त किया।