फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Members of Sarva Karamchari Sangh will celebrate Black Day today

Sirsa News: सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य आज मनाएंगे काला दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Members of Sarva Karamchari Sangh will celebrate Black Day today
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सिरसा इकाई ने नई पेंशन स्कीम और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के विरोध में एक अगस्त को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इस संबंध में ब्लॉक प्रधान ललित सौलंकी ने बताया कि सभी विभागीय यूनियन, जो सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी हुई हैं, इस आंदोलन में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


ललित सौलंकी ने बताया कि इस विरोध को चिह्नित करते हुए सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे, ताकि सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि कर्मचारी वर्ग नई पेंशन स्कीम को किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से भी इसी मुद्दे पर एक अगस्त शाम 3 बजे से 5 बजे तक जिला मुख्यालय पर एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्व कर्मचारी संघ और उससे जुड़ी सभी विभागीय यूनियनें सहयोगी के रूप में भाग लेंगी।कर्मचारियों की मांग है कि सरकार नई पेंशन स्कीम को रद्द कर केंद्र एवं राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करें, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौलंकी ने बताया कि यह विरोध कार्यक्रम पूर्णत: लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसके माध्यम से सरकार को चेताया जाएगा कि यदि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। कर्मचारी संगठनों ने जिले भर के सभी विभागों के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे इस काला दिवस में सक्रिय भागीदारी करें और पुरानी पेंशन बहाली की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed