फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mega Badminton Tournament: Jyoti first in girls' under 13 category and Priyanshi first in girls' under 15 category

गा बैडमिंटन टूर्नामेंट : लड़कियों के अंडर 13 में ज्योति व 15 में प्रियांशी प्रथम

Mon, 06 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mega Badminton Tournament: Jyoti first in girls' under 13 category and Priyanshi first in girls' under 15 category
इंडोर स्टेडियम में एक साथ चलते हुए बैडमिंटन के तीन मुकाबले।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव संतनगर के इंडोर स्टेडियम में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया। इसमें एक साथ बैडमिंटन के तीन-तीन मुकाबले हुए। इंडोर स्टेडियम में विभिन्न टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। लड़कियों के अंडर 13 में ज्योति और अंडर 15 में प्रियांशी प्रथम रही।
जानकारी देते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी व ट्रस्ट सदस्य जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा थी। इसलिए रविवार रात 11 बजे तक मुकाबले खिलाड़ियों के बीच चले। गांव संतनगर के सरपंच दल सिंह किलेवाला ने उपस्थिति दर्ज करवाई और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उनके साथ एसडीओ राजेंद्र, पूर्ण सिंह विर्क, अमीर विर्क, गोबिंद सिंह, प्रीतपाल सिंह रंधावा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सरपंच दल सिंह किलेवाला ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ यूथ को नशे से बचाने के प्रयास सराहनीय है। वर्तमान में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण युवा गलत रास्ते पर चलने लगा है। उन्हें खेलों से जोड़कर ही बचाया जा सकता है। इस मौके पर गुरमुख सिंह गैरी कनाडा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed