फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical store sealed after finding banned medicines

Sirsa News: प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर किया सील

Sat, 24 Aug 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Medical store sealed after finding banned medicines
कालांवाली में मेडिकल स्टोर सील करते कर्मचारी।
कालांवाली। जिला औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को कालांवाली में कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर स्वामी मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान फार्मासिस्ट की गैर-हाजिरी में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने, रिकॉर्ड पूरा न रखने और लगभग 35 प्रतिबंधित गोलियां मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके अलावा विभाग ने कालांवाली में नारंग मेडिकल स्टोर और गुरु कृपा इंटरप्राइजिज पर भी निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग को दोनों मेडिकल स्टोर पर कोई खामी नहीं मिली और रिकॉर्ड भी पूरा पाया गया।
विज्ञापन


जिला औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ ने बताया कि नशे के खिलाफ सरकार व प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। विभाग की तरफ से गांव व शहर में रोजाना मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया जा रहा है। इन मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी मेडिकल संचालक नशे में प्रयुक्त होने वाली दवा की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed