{"_id":"68b88394343dce9334041a1f","slug":"medical-store-operators-car-fell-into-raj-canal-he-died-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143626-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल स्टोर संचालक की कार राज कनाल में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल स्टोर संचालक की कार राज कनाल में गिरी, मौत
विज्ञापन
डबवाली। राजकनाल नहर से निकाली गई कार। संवाद
डबवाली। क्षेत्र में बुधवार को राज कनाल के साथ-साथ गांव अबूबशहर जा रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में डूबने से मेडिकल संचालक राजीव नगर, डबवाली निवासी विवेक उर्फ काका (46) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीण व पुलिस ने मिलकर गोताखोरों की मदद से कार सहित संचालक को बाहर निकाला और शव नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। विवेक डबवाली में चौटाला रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला के पास डबवाली मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाते थे। विवेक अपने पीछे पत्नी पुनीत और 10 वर्षीय बेटे अभिमन्यु को छोड़ गए हैं।
परिजनों ने बताया कि विवेक बुधवार सुबह अपनी कार लेकर गांव अबूबशहर के लिए निकले थे। विवेक अपने परिचित डाॅ. दविंदर सिद्धू के पिता का हालचाल जानने के लिए गुरुनानक ढाणी जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सहित राज कनाल में जा गिरे। कार को गिरता देख मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
चौटाला चौकी प्रभारी आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इसके बाद सिरसा से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक को कार सहित बाहर निकाला गया। गोताखोरों और हाइड्रा मशीन की मदद से जब कार को नहर से बाहर निकाला गया, तब तक विवेक की मौत हो चुकी थी। शव को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
चार युवकों की गाड़ी सहित डूबने से हो चुकी मौत
राज कनाल के साथ-साथ बनाए गया रोड खतरनाक है। चालक का संतुलन बिगड़ने के साथ ही कार नहर में जा गिरती है। इस हादसे से पहले 13 जुलाई को भी गांव कालूआना के चार युवक बोलेरो गाड़ी सहित नहर में गिर गए थे। छह दिन बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनके शवों को बाहर निकाला गया था।