फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical Seal, Crime, Chautala, Sirsa News, Hindi News, Sirsa

गांव चौटाला में सील किए मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ा

Tue, 22 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Medical Seal, Crime, Chautala, Sirsa News, Hindi News, Sirsa
श्‍ाटर - फोटो : Bureau

गांव चौटाला के मुख्य बाजार स्थित सील किए गए एक मेडिकल सेंटर का शटर एक हफ्ते बाद टूटा हुआ मिला है। सदर थाना पुलिस ने साक्ष्य समाप्त करने के जुर्म में डीसीओ की शिकायत पर मेडिकल संचालक तीन भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

15 मार्च 2016 को डीसीओ संदीप कुमार ने सीआईए डबवाली के साथ गांव चौटाला में कई मेडिकल स्टोर पर रेड की थी।

इस दौरान मुख्य बाजार स्थित फरिश्ता मेडिकल सेंटर का संचालक शटर डाउन करके चला गया था। डीसीओ ने मेडिकल संचालक को मौके पर बुलाया। करीब डेढ़-दो घंटा इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया। आखिरकार टीम ने मेडिकल सेंटर को सील कर दिया। सोमवार सुबह मेडिकल सेंटर का शटर उखड़ा हुआ मिला। पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना डीसीओ को दी। पूर्व सरपंच ने संदेह जताया कि मेडिकल के भीतर नशे की दवा थी। शटर उखाड़कर उसे गायब किया गया है। डीसीओ संदीप कुमार ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार का कहना है कि नशे का धंधा करने वा
विज्ञापन


लों ने प्रशासन को खुला चैलेंज किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि उनके गांव की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसने से बच सकें। डीसीओ ने बताया कि फरिश्ता मेडिकल सेंटर का प्रॉपराइटर बलवीर सिंह है। मेडिकल उसका भाई रामकिशन चलाता है। उसका ही मोबाइल नंबर वहां लिखा हुआ है। फार्मासिस्ट के तौर पर दोनों का भाई देवाचंद तैनात है। तीनों ने मिलकर सीलबंद सेंटर का शटर उखाड़ने के बाद साक्ष्य समाप्त किए हैं। शटर को पुन: ठीक करवाकर फिट करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ के अनुसार जब कोई मेडिकल सील किया जाता है। तो संबंधित संचालक एक एप्लीकेशन देता है। जिसके आधार पर जांच की जाती है। उपरोक्त मेडिकल सेंटर के संचालकों ने ऐसा नहीं किया। 15 मार्च से यह मेडिकल सील चला आ रहा था।

डीसीओ की शिकायत पर मेडिकल सेंटर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-विनोद काजल, प्रभारी सदर थाना, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed