फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mastermind of liquor contractor's murder arrested, 10 arrested so far

Sirsa News: शराब ठेकेदार की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब तक 10 पकड़े गए

Wed, 17 Jul 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of liquor contractor's murder arrested, 10 arrested so far
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
ऐलनाबाद। गांव खारिया में शराब ठेकेदार राजेंद्र उर्फ राजू निवासी गांव नीमला की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित विशेष पुलिस टीम ने हत्या के मास्टर माइंड और षडयंत्र रचने के आरोप में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ऐलनाबाद डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी पन्नीवाला मोटा, जगतार सिंह और हरजिंद्र उर्फ बिन्द्र सिंह निवासी गांव रघुआना जिला सिरसा के रूप में हुई है। बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने पवन और जगतार को एक दिन के रिमांड और हरजिंदर उर्फ विंदर को न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हत्या के सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ऐलनाबाद संजीव बल्हारा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार का राजस्थान नहर में मिला था शव
पुलिस की जांच के अनुसार, खारिया सर्कल के शराब ठेकेदार राजेंद्र उर्फ राजू निवासी नीमला की गांव खारिया में हत्या कर दी गई थी। राजू को पहले घर में शराब पिलाई गई फिर उसकी हत्या कर शव को रातोंरात राजस्थान नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने पहले दो आराेपियों को पकड़ा। जांच के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने हत्या में पवन कुमार को मास्टरमाइंड बताया था। पुलिस ने मामले में पवन और उसके अन्य साथियों को भी पकड़ लिया है। डीएसपी ऐलनाबाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर इस वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा व रानियां थाना की विशेष पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed