फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Masked miscreants assault youth working at shop

Sirsa News: दुकान पर काम कर रहे युवक से नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants assault youth working at shop
गोरीवाला। गांव कालूआना के स्टेट बैंक के नजदीक सैलून की दुकान चला रहे युवक पर आठ नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक के स्वजनों को फोन के माध्यम से मामले की सूचना दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सैनपाल कोठा के अमन नामक युवक ने कालूआना में सैलून की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर के समय जब वह दुकान पर कार्य कर रहा था तो उसी समय 8 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान में आ घुसे। उन्होंने दुकान में घुसते ही डंडों के साथ उस पर हमला कर दिया। सभी युवकों के चेहरे ढके हुए थे। जब तक कि लोग समझ पाते तो नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल हुआ युवक अचेत हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना घायल युवक के स्वजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घायल अमन के माता पिता ने उसे कालूआना के पीएचसी में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसडीसीएच चौटाला के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed