फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married woman swallows poison due to domestic dispute, death

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने निगला जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman swallows poison due to domestic dispute, death
रानियां। थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव बाहिया की एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निकलकर आत्महत्या कर ली। घटना के तुरंत बाद महिला को रानियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाहिया की 30 वर्षीय महिला के पति विपिन कुमार डबवाली के नागरिक अस्पताल में अस्थाई पद पर नौकरी कर रहा है। परिवार में घरेलू झगड़ा होने के बाद महिला ने कीटनाशक दवाई पी ली जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत रानियां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बाजेकां की रहनी वाली है और उसकी शादी गांव बाहिया में सात साल पहले विपिन कुमार के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजन संदीप कुमार पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बाजेंका की शिकायत पर पति, सास, ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed