फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married woman accused of beating and drinking pesticide, case registered

विवाहिता ने लगाया मारपीट कर कीटनाशक पिलाने का आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused of beating and drinking pesticide, case registered
सिरसा। घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर पर मारपीट कर कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ऐलनाबाद पुलिस थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैलाश रानी निवासी ढाणी बच्चन सिंह ममेरा रोड ऐलनाबाद ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले अमनदीप साथ हुई थी। उसके एक लड़की व एक लड़का है, जोकि उसकी मां के पास गांव पोहडका मे रहते हैं। कैलाश रानी ने बताया कि वह पशुपालन करती है। 20 फरवरी को करीब सुबह 9.30 बजे जब वह दूधवाले को दूध डालने गई तो उस समय उसका पति अमनदीप भी वहां आ गया। कैलाश रानी ने दूध डालने के बाद दूधवाले से पैसे मांगे तो उसने कहा कि अभी उसके पास नहीं है। वह 5-7 दिन में पैसे दे देगा। साथ ही उसने यह कहा कि 19 फरवरी को उसने 500 रुपये उसके पति अमनदीप को दे दिए हैं। इस बात पर कैलाश रानी की उससे कहासुनी हो गई तो पति अमनदीप ने उसे थप्पड़ मारा व घसीटते हुए घर के अंदर ले आया। सास सुशीला बाई व पति अमनदीप ने करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सास एक सफेद रंग की बोतल में कीटनाशक लेकर आई और जबरदस्ती उसे पिला दी। इस पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसी लछमन दास उसे बचाने आया तो अमनदीप ने उसे भी थप्पड़ मारा। इसके बाद कैलाश रानी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed