फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married for the fourth time in the name of Punjab and Sirsa were sold at three times woman

शादी के नाम पर तीन बार पंजाब और चौथी बार सिरसा में बेची गई युवती बरामद

Tue, 22 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
ओढां। ओढां थाना क्षेत्र में सोमवार बाद दोपहर की घटना फिल्मी घटना से कम नहीं थी क्योंकि महाराष्ट्र और ओढां पुलिस ने गांव घुुकांवाली के एक खेत में दबिश देते हुए एक गुमशुदा लड़की को बरामद किया। उक्त लड़की पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के पुणे शहर से गायब थी। घटना के बाद पुलिस ने लड़की के पति और उसके परिजनों को थाने में तलब किया। जहां कई घटों तक जद्दोजहद चलती रही। इस पूरे मामले में पंजाब में लड़कियां बेचने के गिरोह की बात सामने आई है। बरामद लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी परीक्षा में कम नंबर आने के कारण परिजनों के भय से पुणे से दिल्ली की ट्रेन में करीब चार वर्ष पूर्व सवार होकर चली गई थी। इसके बाद उन्होंनेे लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके चलते परिजनों ने पुणे महाराष्ट्र पुलिस में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की जब ट्रेन में जा रही थी तो उसे ट्रेन में पंजाब के जीरा का एक लड़का मिला, जिसको लड़की ने अपनी पूरी कहानी बताई। बस यही आप बीती उसके लिए आफत का सबब बन गई। इसके बाद युवक लड़की को अपने साथ घर ले गया।
विज्ञापन


शादी के नाम पर तीन जगह बेचा
लड़की के अनुसार उक्त लोगों ने उसे तीन जगहों पर शादी के नाम पर बेचा था और चौथी बार उसे घुकांवाली में बेचा गया था। घुकांवाली के युवक करम सिंह के मामा लकड़ावाली निवासी इकबाल सिंह ने बिचौलिए की भूमिका निभाई। इकबाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता। उसे तो जीरा के एक रिटायर्ड पटवारी और किंद्री नामक महिला ने लड़की के बारे में बताया था।
विज्ञापन


30 हजार रुपये दिए थे : करम सिंह
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए करम सिंह ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उसकी तीन वर्ष पूर्व इस लड़की से जीरा पंजाब में किंद्री व पटवारी ने शादी करवाई थी। इसके लिए किंद्री को अंगूठी के 30 हजार रुपये भी दिए थे। इस शादी से उसे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुला राज
बताया गया है कि उक्त लड़की को जब उसके ससुराल से उसको खरीद कर लाने की बात का पता चला तो उसने मौका पाकर इसकी सूचना महाराष्ट्र में अपने पिता संजय बाबू राव जाधव को दी। जिसके बाद उसके माता पिता व महाराष्ट्र पुलिस की एसआई केतकी चौहान ने दिल्ली के रक्षा एवं सुरक्षा ट्रस्ट की इंदू राजपूत से मदद मांगी, जहां आगे सिरसा के शहीद भगत सिंह बिग्रेड के साथ ओढां थाना में पहुंचे। जहां ओढां पुलिस ने साथ जाकर घुकांवाली में रेड मारते हुए लड़की को बरामद कर लिया।

पंजाब में लड़की बेचने का है बड़ा गिरोह
इस मामले में पुलिस को भनक मिली है कि जिन लोगों ने नाबालिग लडक़ी को बेचा है वो  पहले भी कई लड़कियों को बेच चुका है। अब पुणे पुलिस को उस गिरोह की तलाश है। जिसके  लिए पुणे पुलिस ने ओढां में डेरा डाल रखा है। महाराष्ट्र पुलिस को अब इस मामले में पंजाब के उक्त गिरोह की तलाश जो इस धंधे में संलिप्त है।

बाक्स
हमें इस मामले में ओढां पुलिस की काफी मदद मिली है। पंजाब का एक गिरोह है जिसे ट्रेस किया जाएगा। महाराष्ट्र व पुणे की काफी लड़कियां उक्त क्षेत्र में हैं, जिनकी खरीद फरोख्त की जाती है।

-इंदू राजपूत, रक्षा एवं सुरक्षा ट्रस्ट दिल्ली।

बाक्स
हम पूरे मामले का पता लगा रहे हैं। ताकि इस गिरोह से पर्दा उठाया जा सके। पता चला है कि महाराष्ट्र क्षेत्र की लड़कियां इस क्षेत्र में हैं। बाकी पूरी जांच के बाद ही पर्दा उठ सकेगा।
-केतकी चौहान, एसआई, पुणे पुलिस।


बाक्स
हमने महाराष्ट्र पुलिस का पूरा सहयोग किया है। लडक़ी का कल महिला पुलिस के समक्ष बयान करवाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
-दले राम महला, थाना प्रभारी ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed