{"_id":"678406169c66c80b570293a4","slug":"markets-decorated-for-lohri-crowd-of-buyers-gathered-in-the-markets-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131413-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लोहड़ी पर सजे बाजार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लोहड़ी पर सजे बाजार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
Sun, 12 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लोहड़ी साल का पहला पर्व है। इसे सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज गए हैं। पर्व के लिए जिलेवासियों में खूब जोश दिखा। सिरसा शहर पंजाब से सटा होने के कारण इस पर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। ऐसे में रविवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखी। व्यापारियों को पर्व के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
सभी दुकानों समेत सड़क किनारे लगी रेहड़ियों पर भी मूंगफली और रेवड़ियां सजी हैं। दुकानों पर उपहार के तौर पर मूंगफली, गजक, रेवड़ी के सुंदर और आकर्षक उपहार बनाए जा रहे हैं। ये उपहार लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के दौरान सैकड़ों लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए।
दुकानदार कमल बाघला और विनोद कुमार शहर के मुख्य बाजार घंटाघर चौक पर दुकान सजाकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि लोहड़ी के मद्देनजर बाजारों में गुड़ की रेवड़ी, मूंगफली, फल्ले, गजक और तिल की मांग पहले से बढ़ गई है। आम दिनों के मुकाबले इनकी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। सर्द मौसम के दौरान लोग मूंगफली और गजक का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
बाजारों में दुकान लगाकर बैठे दुकानदार मूंगफली 120 रुपये प्रति किलो, गजक 150 रुपये प्रतिकिलो, फुल्ले 200 रुपये प्रति किलो, तिल 240 रुपये प्रति किलो और रेवड़ी 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं।
दुकानदार रेहड़ी पर 110 रुपये प्रति किलो की दर से मूंगफली बेच रहे हैं। पॉपकॉर्न के पैकेट 20 से 30 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी कीमत 20 से 25 रुपये थी। जिले में नवविवाहित महिलाओं को मायके पक्ष की ओर से लोहड़ी पर सूट देने की परंपरा है। इसलिए सूट भी अधिक बिके। बाजारों में सूट, जूते और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बिक्री बढ़ाने के लिए कई दुकानदार भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
-- -- -- बॉक्स में दो कोट-- -
लोहड़ी पर मूंगफली, गजक, रेवड़ी और फुल्ले की मांग अधिक रहती है। इस त्योहार पर लोग चाव से इन चीजों को खाते हैं। इन दो दिनों में इसके कारोबार में काफी तेजी आ गई है। - विनोद कुमार।
फोटो - 41
-- बॉक्स--
लोहड़ी के दौरान बाजार में मूंगफली, रेवड़ी, गजक और फुल्ले की मांग बढ़ गई है। इन दिनों शहर में सभी लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। लोग शौक के साथ लोहड़ी का पर्व मना रहे हैं। - कमल बाघला।
फोटो - 40
-- --