फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Market in bad shape, business at a standstill... Traders upset over the turtle pace of the storm water project, warn of closing shops

Sirsa News: बाजार बदहाल, ठप व्यापार...स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट की कछुआ चाल पर भड़के व्यापारी, दुकानें बंद करने की दी चेतावनी

Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Market in bad shape, business at a standstill... Traders upset over the turtle pace of the storm water project, warn of closing shops
रोड़ा बाजार में फैली बदहाली से खफा व्यापारी नारेबाजी करते हुए। 
सिरसा। रोड़ी बाजार में बरसाती नाला (स्टॉर्म वाटर लाइन) बिछाने के काम में आ रही ढिलाई और बाजार की बदहाली पर मंगलवार को व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सुभाष चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक का कार्य दो सप्ताह में दिन-रात काम कर पूरा करने का दावा किया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी काम अधर में है। खुले गड्ढों पर सुरक्षा जाली न होने से हादसों का डर सता रहा है वहीं कारोबार ठप हो चुका है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से साइट पर कोई मजदूर तक दिखाई नहीं दिया। दुकानें बंद कर चाबियां प्रशासन को सौंपने की चेतावनी के बाद नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। इस दौरान बाजार में काम पूरी तरह से बंद पड़ा मिला। चैंबर बनाने के लिए सड़क के बीच दो बड़े गड्ढे खोदकर छोड़े गए हैं। गड्ढों के चारों ओर कोई सुरक्षा जाली या बैरिकेडिंग नहीं थी जिससे बच्चे और बेसहारा पशु हादसों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर चेयरमैन ने मौके पर नगर परिषद के जेई दीपक कायत और संबंधित ठेकेदार को बुलाया। उन्होंने प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए दिन-रात काम करने के निर्देश दिए। जेई दीपक कायत और ठेकेदार ने बताया कि बरसाती लाइन बिछाने के दौरान पेयजल, गैस और सीवर की पुरानी लाइनें आड़े आ रही हैं जिन्हें बार-बार ठीक करने के कारण काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने जारी किए सख्त आदेश
खुले गड्ढों के चारों ओर सुरक्षा के लिए तुरंत मजबूत जालियां लगाई जाएं। चैंबर का निर्माण कार्य साथ की साथ पूरा किया जाए। एक चैंबर का काम पूरा होने और गड्ढा भरने के बाद ही आगे सड़क की खोदाई की जाए ताकि व्यापार प्रभावित न हो। व्यापारियों ने चेयरमैन को बाजार का दौरा करवाते हुए दिखाया कि इन गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। दुकानों का रोज का बिजली खर्च और कर्मचारियों का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया है।
व्यापार मंडल ने जताया कड़ा विरोध
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा और शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने कहा कि अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। व्यापारियों के हालात बदतर हो चुके हैं। प्रशासन का यह रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और व्यापारी वर्ग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
-------
रोड़ी बाजार में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट का कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। काम में देरी भूमिगत पेयजल, गैस और सीवर लाइनों के कारण आई है लेकिन अब ठेकेदार को दिन-रात काम कर परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने और अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दे दिए गए हैं। - वीर शांति स्वरूप भट्टी, चेयरमैन, नगर परिषद, सिरसा।
------
पिछले कई दिनों से बाजार में काम बंद पड़ा है। सड़क खोदकर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं। कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ा है और हमारी बिक्री आधी से भी कम रह गई है। प्रशासन को जल्द से जल्द काम पूरा करवाना चाहिए। - अशोक कुमार, दुकानदार।
----
रोड़ी बाजार शहर का प्रमुख बाजार है लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं। हमारी मांग है कि दिन-रात काम कर एक सप्ताह के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए ताकि बाजार की रौनक फिर लौट सके। - पुरुषोत्तम दास गर्ग, व्यापारी।

---------
सड़क खोदी होने के कारण बिक्री पहले के मुकाबले केवल 40 फीसदी रह गई है। रेडीमेड कपड़ों का कारोबार पूरी तरह ग्राहकों की आवाजाही पर निर्भर करता है लेकिन अब दुकान के खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को तुरंत काम पूरा कर व्यवस्था सामान्य करनी चाहिए। - सुरेंद्र कुमार, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed