फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Manohar ended the voice of opposition for Chief Minister Saini

Sirsa News: मुख्यमंत्री सैनी के लिए विरोध के स्वर को खत्म कर गए मनोहर

Sat, 06 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Manohar ended the voice of opposition for Chief Minister Saini
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे से पहले भाजपा प्रत्याशी को लेकर भाजपा में पैदा हुए तनाव को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से खत्म कर गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ निजी होटल में बैठक की। इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल, सीएम के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा सहित दिग्गजों को पार्टी की रणनीति से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री से साथ होटल से बाहर निकलते हुए भाजपा नेताओं के चेहरे सब गवाही दे रहे थे। वहीं शाम होते होते भाजपा के लोकसभा क्षेत्र कार्यालय में हलोपा नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा भी पहुंच गए। इस दौरान आधिकारिक तौर से हलोपा से चुनावों में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन और प्रचार करने की घोषणा मनोहर लाल करवा गए।
विज्ञापन

सात घंटों में मनोहर लाल कई दिनों से राजनीतिक तौर पर चल रही चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाने में कामयाब रहे। ऐसे में अब रविवार रात को होने वाले मुख्यमंत्री के रात्रि भोज कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के चुनाव प्रचार को लेकर आगामी गतिविधियां देखने लायक होंगी। कई दिनों से राजनीतिक चर्चाएं थी कि पूर्व में हुए चुनावों का असर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के चुनावी कैंपेन पर देखने को मिलेगा। वैसा ही होता नजर आया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता तंवर की चुनावी टिकट को लेकर नाखुश थे। चुनाव प्रचार में भी जिलाध्यक्ष व कुछ अन्य कार्यकर्ताओं का ज्यादा रुझान देखने को नहीं मिल रहा था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा की लोकसभा चुनाव से दूरी की रिपोर्ट भी पार्टी हाईकमान को मिल चुकी थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पार्टी में डैमेज कंट्रोल खत्म करने के भेजा गया। वह अपने मिशन में कामयाब भी रहे। जहां भाजपा नेता गोबिंद कांडा पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे। वहीं हलोपा का चुनावी समर्थन मिलना बड़ी कामयाबी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed