{"_id":"5ea30a358ebc3e908a717052","slug":"mandi-meri-kapoor-mera-detailing-from-april-26-farmers-will-be-able-to-apply-again-sirsa-news-rtk552197146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 26 अप्रैल से किसान फिर कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 26 अप्रैल से किसान फिर कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
गेहूं खरीद को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण के लिए 26 अप्रैल को पोर्टल को दोबारा पंजीकरण के लिए खोला जाएगा। सरकार किसानों की गेहूं ई- खरीद की प्रणाली के माध्यम से ही खरीद रही है। जिले में गेहूं खरीद के बने केंद्रों में से 190 खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। मंडी एरिया के अनुसार 50 से लेकर 200 किसानों को गेहूं खरीद के लिए प्रतिदिन बुलाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की और से जिले में 190 खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी गई है, ताकि लोगों में संक्रमण ना फैले। लॉकडाउन के चलते सरकार गेहूं की ई-खरीद कर रही है। ई-खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना था, ताकि टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों की फसल खरीदी जा सके। ऐसे में अधिकत्तर किसान पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए। पंजीकरण करवा चुके किसानों को भी करीब एक महीने तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में सरकार की और से पंजीकरण से वंचित रहे किसानों के लिए 26 अप्रैल को पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का विकल्प दोबारा खोला जाएगा।
प्रशासन ने ई-खरीद के माध्यम से अब तक 6 लाख 63 हजार 597 क्विंटल गेहूं की ही खरीद की गई है। यह खरीद जिले के बने 122 खरीद केंद्रों से की गई है।
सिरसा- 88608,
कालांवाली-71519,
ऐलनाबाद-20743,
डबवाली-79986,
रानियां -26518,
डिंग-29182