{"_id":"67ae2b5a792f18a75003d152","slug":"mandi-arhtiya-association-elections-declared-voting-on-march-8-sirsa-news-c-128-1-slko1008-133144-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव घोषित, 8 मार्च को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव घोषित, 8 मार्च को मतदान
Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में निकाय व बार चुनाव के बाद आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव भी वीरवार को घोषित हो गए हैं। चुनाव की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी और 8 मार्च को मतदान होगा।
मंंडी आढ़ती एसोसिएशन कार्यकारिणी के मौजूदा प्रधान मनोहर लाल मेहता ने बताया कि 8 मार्च को नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव होंगे। 18 और 19 फरवरी को नामांकन पत्र होंगे। 20 फरवरी को नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
घोषणा के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक आढ़तियों ने अपना जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। सचिव दीपक मित्तल व प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में पहले की तरह प्रधान, उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए 41000 रुपये, जबकि उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 31000-31000 रुपये नामांकन फीस के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन राशि किसी भी हालत में वापस नहीं होगी, चाहे कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि के बाद अपना नाम वापस ले। जिस आढ़ती का नाम मंडी की सदस्यता सूची में होगा, वही आढ़ती चुनाव लड़ने के योग्य होगा। नामांकन पत्र जनता भवन सिरसा में एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा होंगे।