फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man arrested with 242 kg 400 grams doda poppy

Sirsa News: 242 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त के साथ शख्स गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 242 kg 400 grams doda poppy
ओढ़ां। सीआईए व कालांवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 242 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान गांव मिठड़ी निवासी सुखमंद्र सिंह उर्फ मंदरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम एनएच-9 रोड पर स्थित गांव चोरमार में गुरुद्वारा के नजदीक मौजूद थे। तभी एएसआई राजेन्द्र प्रसाद को सूचना मिली कि गांव मिठड़ी में जगविन्द्र सिंह उर्फ मान पुत्र कृपाल सिंह, बलतेज सिंह उर्फ ढोलू पुत्र हरनेक सिंह और सुखमन्द्र सिंह उर्फ मन्दरी पुत्र जगदेव सिंह बड़े स्तर पर नशीला पदार्थ सप्लाई करते हैं। आरोपी डोडा पोस्त बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

हाल ही तीनों बड़े स्तर पर डोडा पोस्त खरीदकर लाए हैं। उन्होंने डोडा पोस्त गांव मिठड़ी से थोडी दूर माइनर के साथ बने जगविंद्र सिंह के टयूबवेल के लिए बनाए कमरे में रखी हुई है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर दबिश दी। टीम जब वहां पर पहुंची तो कमरे के पास एक व्यक्ति खड़ा था और कमरे के गेट के पास काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। टीम ने उक्त शख्स से जब कट्टों की पूछताछ करते उनकी जांच की तो वह डोडा पोस्त मिला। टीम को वहां से 12 कट्टों में 242 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहां से पुलिस ने गांव मिठड़ी निवासी आरोपी सुखमंदर सिंह उर्फ मंदरी पुत्र जगदेव सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सुखमंदर ने पुलिस को बताया कि गांव मिठड़ी निवासी जगविन्द्र सिंह उर्फ मान पुत्र कृपाल सिंह व बलतेज सिंह उर्फ ढोलू पुत्र हरनेक सिंह उसके साथी हैं। डोडा पोस्त जगविन्द्र सिंह उर्फ मान ही खरीदकर लाया था। वहीं बता सकता है कि वह उसे कहां से खरीदकर लाया था। आरोपी व सप्लायर के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed