फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   makhosrani village sirsa, nohar feedar canal sirsa, sirsa

नहर में डूबने से मां बेटा की मौत, डूबते बेटे को बचाने नहर में कूदी थी मां

Mon, 29 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Mon, 29 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
makhosrani village sirsa, nohar feedar canal sirsa, sirsa
नहर - फोटो : demo pic
क्षेत्र के गांव माखोसरानी के समीप नोहर फीडर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई बेटे को बचाने नहर की कूद मां की भी मौत हो गई। घटना स्थल से सात किमी दूर पांच घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। घटनास्थल पर शवों का पंचनामा तैयार किया जा रहा है इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


सिरसा की पटेल बस्ती निवासी ओमप्रकाश शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र विष्णु शर्मा अपनी मां सुमन शर्मा (40 साल) के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल हिसार गांव सीसवाल में धोक लगाने के लिए निकले। रविवार दोपहर करीब दो बजे अधिक गर्मी होने के चलते विष्णु ने गांव माखोसरानी के समीप नोहर फीडर पर बाइक रोक दी और नहर में नहाने चला गया। इस बीच गहराई और पानी का बहाव तेज होने पर  वह नहर में डूब गया। जब उसकी मां ने उसे डूबता देखा तो शोर मचाते हुए बेटे को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। सुमन को तैरना भी नहीं आता और बेटे को बचाने के प्रयास में वह भी डूब गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे दोनों डूब चुके थे। लोेगों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी साथ ही चोपटा पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों की तलाश में जगह जगह युवकों को नहर में उतारा। घटनास्थल से सात किमी दूर गांव लुदेसर के समीप गांव के ही युवकों ने विष्णु के शव को बाहर निकाला। साथ ही सुमन की तलाश जारी रखी। लुदेसर से करीब दो किमी आगे चलकर गांव रूवापास क्षेत्र में सुमन का शव भी मिल गया। पुलिस ने मृतक विष्णु के चाचा जगदीश के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शवों का पंचनाना भरना शुरू कर दिया है। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed