फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Make the seekers do Tadasana, Vrikshasana, Ardha Chakrasana

Sirsa News: साधकों को ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Make the seekers do Tadasana, Vrikshasana, Ardha Chakrasana
योग करते हुए शहरवासी।
डबवाली। 11वांं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डबवाली में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर योग शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राज कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयुष विभाग से डॉ. लोकेश्वर वधवा ने कहा कि ब्लॉक योग समन्वयक योगाचार्य कुलविंदर सिंह चहल की ओर से ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन आदि योगासन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. वधवा ने बताया कि इसके अतिरिक्त जहां योग जागरण यात्रा निकाली जा रही हैं, वहीं आज सुबह व्यायामशालाओं में पौधरोपण भी किया गया। इससे पूर्व योग सहायकों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें सभी योग साधकों व ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक की व्यायामशालाओं खुईयां मलकाना में योग सहायक फूलकंवर, मिठड़ी में अनीता देवी, अबूबशहर में कुलविंद्र सिंह, झुट्टीखेड़ा में रवन कुमार, चौटाला में प्रीति रानी, बिज्जुवाली में किरण कौर, मट्टदादू में रमेश कुमार, रत्ताखेड़ा में रवीना ने योग साधकों को कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. लोकेश्वर वधवा ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके आयुष विभाग से डॉ. अनीता सपरा (नोडल अधिकारी), डॉ. योगिता दहिया, डॉ. स्वाति पूनिया, डॉ. राजन, डॉ. संगीता सचदेवा, डॉ. हरसिमरन कौर, फार्मासिस्ट गगनदीप सहित कई अन्य मौजूद रहे।


एसडीएम ने बुलाई बैठकडॉ. लोकेश्वर वधवा ने बताया कि योग महोत्सव-2025 को सफल बनाने के लिए आगामी 16 जून को एसडीएम कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता स्वयं एसडीएम अर्पित संगल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed