{"_id":"6a610edd5f95f2c43b0c8f54","slug":"make-plan-for-easy-traffic-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161919-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में फुटपाथ बनाने के लिए प्लान तैयार करें एजेंसियां : उपायुक्त शांतनु शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में फुटपाथ बनाने के लिए प्लान तैयार करें एजेंसियां : उपायुक्त शांतनु शर्मा
Thu, 23 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शहरी क्षेत्रों में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथ निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में उपायुक्त शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुटपाथ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी सड़क निर्माण और रखरखाव एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में शहरी इलाकों में फुटपाथ विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करें और इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव संजय, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला वन अधिकारी सतीश कुमार, हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक अजय दलाल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुकेश, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धीरज कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप कुमार उपस्थित रहे।
दिल्ली पुल पर यातायात सुधार की पहल : बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया गया कि दिल्ली पुल पर यातायात को अधिक सुगम बनाने और सड़क के विस्तार की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में सिंचाई विभाग, एचएसआईडीसी और लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता शामिल होंगे। यह कमेटी आवश्यक सर्वेक्षण करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने पर जोर : बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रोड सेफ्टी सोशल ऑडिट करवाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।