फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Main cable burnt due to increase in load, power supply of civil hospital stalled for three hours in scorching heat

Sirsa News: लोड बढ़ने से जली मुख्य केबल, भीषण गर्मी में तीन घंटे तक ठप रही नागरिक अस्पताल की बिजली आपूर्ति

Tue, 04 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Main cable burnt due to increase in load, power supply of civil hospital stalled for three hours in scorching heat
बिजली सप्लाई बाधित होनेे से नागरिक अस्पताल में अंधेरे में बैठे मरीज ।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह नौ बजे लोड अधिक होने के कारण मुख्य केबल जल गई। इस कारण अस्पताल के पंखे, मशीनें, कंप्यूटर सहित अन्य व्यवस्था ठप हो गई। उमस व गर्मी के कारण डॉक्टरों को अपनी सीटें छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। अस्पताल में दाखिले मरीज व उनके परिजन पसीने से तरबतर नजर आए। करीब तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू होने पर मरीजों को राहत मिल पाई।
नागरिक अस्पताल को बिजली की हाट लाइन के साथ जोड़ा गया है। इसके बाद भी अस्पताल में बिजली सप्लाई बाधित होती है। मंगलवार को भी सुबह अस्पताल के भवन और जेनरेटर के साथ कनेक्शन की हुई मुख्य लाइन जल गई। इससे पूरी अस्पताल की बिजली बाधित हो गई। अस्पताल की ओपीडी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सभी मशीनें व कंप्यूटर बंद हो गए। सुबह डॉक्टरों के कार्यालय और पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की कतार लगी हुई थी। डॉक्टरों ने जैसे तैसे कर करीब आधे घंटे तक जांच की, लेकिन उमस व गर्मी के कारण पसीने से तरबतर होकर सीट छोड़कर बाहर आ गए। हालांकि अस्पताल के बिजली मैकेनिकों ने पुरानी केबल को काटकर जोड़ लगा दिए।
विज्ञापन


40 फीसदी मरीज बिना जांच करवाए ही लौटे
बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण तीन घंटे तक पर्ची काटने से लेकर मरीजों की जांच करने तक की प्रक्रिया बंद रही। मरीज कर्मचारियों से बार-बार इस संबंध में पूछताछ भी करते रहे। 40 फीसदी मरीज तो बिना जांच करवाए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत हुई अधिक खराब
नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती मरीजों को बिजली जाने के कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। यहां पर भर्ती मरीज न तो बाहर चलकर जा सकते थे और नहीं कोई अन्य उपाय था। मरीजों के परिजन कभी उन्हें फाइल से हवा करते हुए नजर आए तो कभी कपड़े से हवा करते रहे।

लोड बढ़ने के शहर में भी स्थिति हो रही खराब, बार-बार लग रहे कट
तीन दिनों से गर्मी बढ़ने के कारण जिले में ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ना शुरू हो चुका है। इसके कारण ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं। शहर में हर रोज सात लाख यूनिट की बिजली खपत हो रही है। इससे हर रोज करीब 500 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं। बिजली निगम में अब हर रोज कट लगने, फ्यूज उड़ने व अन्य बिजली संबंधी समस्या की करीब एक हजार शिकायतें पहुंच रही हैं।


वर्जन
अस्पताल की मुख्य बिजली सप्लाई लाइन की केबल जलने के कारण समस्या बनी है। केबल के जोड़ लगाकर सप्लाई शुरू कर दी है। जेनरेटर की सप्लाई भी उसी से अटैच होने के कारण उसका भी संचालन नहीं कर पाए। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed