{"_id":"6862d42b9732ca7111066ad7","slug":"mahesh-jhorad-became-the-head-of-kalanwali-municipality-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140127-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका के प्रधान बने महेश झोरड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका के प्रधान बने महेश झोरड़
Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में कालांवाली नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद पर महेश झोरड़ के जीतने के बाद विजयी झप्पी दे
सिरसा। कालांवाली में कांग्रेस के गढ़ को भेद पाने में भारतीय जनता पार्टी नाकाम रही। विधानसभा चुनावों में हार के बाद भाजपा के पास कालांवाली की सत्ता पर काबिज होने का सुनहरा मौका नगर पालिका प्रधान पद चुनाव जीतना था। लेकिन टिकट बंटवारे में गलत निर्णय होने का खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ा और प्रधान पद के दावेदार सुनील गर्ग उर्फ टीशू प्रधान को कांग्रेस समर्थित महेश झोरड़ ने 1029 मतों से हरा दिया। भाजपा के मंत्रियों की ओर से चुनाव प्रचार की दम दिखाने के बाद भी कांग्रेस के कालांवाली गढ़ को भेदा नहीं जा सका।
सही मायने में कहे तो भाजपा के प्रत्याशी के चयन में हुई गलती के कारण भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिली थी। इसी कारण कहीं हद तक कांग्रेस प्रत्याशी पहले दिन से मजबूत नजर आ रहे थे।
कालांवाली नगरपालिका चुनावों की मतगणना सोमवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डाॅ. आंबेडकर भवन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित कुमार ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि नगरपालिका कालांवाली के प्रधान पद के चुनाव में कुल 12 हजार 582 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।